5
(1)

14 सितंबर की शाम 5:30 बजे मेला ग्राउंड में होगा शुभारंभ, श्रद्धालुओं के साथ मीडिया प्रतिनिधियों को भी सपरिवार आमंत्रण

पूर्णिया। महागणपति चतुर्थी महोत्सव समिति, गुलाबबाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 28वें महागणपति चतुर्थी महोत्सव का भव्य उद्घाटन 14 सितंबर 2026 को सायं 5:30 बजे मेला ग्राउंड, गुलाबबाग में किया जाएगा। समिति की ओर से इस वर्ष गणेशोत्सव को श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ मनाने की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि महोत्सव के 28वें आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। इसी उद्देश्य के साथ समिति द्वारा इस वर्ष महोत्सव को गरिमामय एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

महागणपति चतुर्थी महोत्सव समिति की ओर से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के सभी पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों को सपरिवार उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने का सादर आमंत्रण दिया गया है। समिति ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की सफलता के लिए सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता की अपील की है।

समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गुलाबबाग का महागणपति चतुर्थी महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उत्सव का यादगार आयोजन सिद्ध होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: