0
(0)

पैतृक गांव रौटा सिरसी पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया । अमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री जलील मस्तान के आकस्मिक निधन का समाचार मिलने पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका रविवार को उनके पैतृक गांव रौटा सिरसी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत जलील मस्तान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्वर्गीय जलील मस्तान एक नेकदिल और मिलनसार इंसान थे। उनके असमय निधन से सीमांचल क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि जलील मस्तान की अमौर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक लोकप्रियता थी और वे लंबे समय तक क्षेत्र की जनता से जुड़े रहे।

विधायक ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने वाले जलील मस्तान के निधन से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और भारतीय जनता पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है।

विजय खेमका ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके समर्थकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

श्रद्धांजलि देने के दौरान विधायक विजय खेमका के साथ बायसी के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मेहता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महामंत्री ठाकुर सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: