5
(2)

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में लिया हिस्सा, स्वागत के साथ सत्तू और जलपान की भी की व्यवस्था

पूर्णिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पूर्णिया आगमन पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में संगठन के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत, सेवा और पदयात्रा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष और पुष्पवर्षा से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भट्टा बाजार स्थित होटल सेंटर पॉइंट के सामने कालीबाड़ी चौक पर संगठन की ओर से भव्य स्वागत मंच बनाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देश पर महिला मोर्चा की पूर्णिया जिला अध्यक्ष कुमारी प्रिया सिंह के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज और तिरंगा लहराते हुए पुष्पवर्षा कर असम के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

स्वागत के साथ सेवा की भी दिखी भावना

पदयात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए संगठन की ओर से सत्तू और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से लोगों को सत्तू पिलाया और जलपान कराया। स्वागत कार्यक्रम के साथ सेवा गतिविधियों में भी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्वागत मंच पर जुटे संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी

कालीबाड़ी चौक पर बनाए गए स्वागत मंच पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक जायसवाल, अभय जायसवाल, विक्की गोस्वामी, गुंजन श्रीवास्तव, पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत और सुशील कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केशव गिरी, सरोज मिश्रा, राजेंद्र पंडित, कृष्ण मोहन यादव, प्रमोद कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, अरुण पंडित, भोला यादव और दिनेश पुर्बे सहित अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही।

महिला मोर्चा की ओर से नगर अध्यक्ष बेबी देवी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, सरस्वती कुमारी, कृतिका कुमारी और मीनाक्षी देवी सहित कई महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के हजारों कार्यकर्ता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी सहभागिता निभाई। स्वागत मंच पर सैकड़ों पदाधिकारियों की मौजूदगी और पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी को संगठन की सक्रियता और एकजुटता के रूप में प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया आभार

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत तथा सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रहा है। युवा कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रतीक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन सनातन संस्कृति की रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: