


@ ये डिटेक्टर साहिबगंज, जमालपुर, भागलपुर, मालदा टाउन,बरहरवा, धुलियान गंगा, हंसडीहा, बाराहाट और गोड्डा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए हैं।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। यात्री सुरक्षा को और मजबूत करने तथा ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु परिचालन के लिए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर (HABD) स्थापित किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक, मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यह सुरक्षा व्यवस्था विकसित की गई है।

मालदा मंडल में कुल 21 हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर लगाए गए हैं। ये डिटेक्टर मालदा टाउन, बरहरवा, साहिबगंज, जमालपुर, भागलपुर, धुलियान गंगा, हंसडीहा, बाराहाट और गोड्डा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए हैं।
हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर एक स्वचालित ट्रैकसाइड सुरक्षा प्रणाली है, जो चलती ट्रेन के एक्सल बेयरिंग में होने वाली असामान्य गर्मी का पता लगाती है। इसके माध्यम से रेलवे कर्मचारियों को समय रहते संभावित समस्या की जानकारी मिल जाती है, जिससे आवश्यक निवारक कार्रवाई की जा सकती है।
यह प्रणाली गर्म और अत्यधिक गर्म पहियों तथा एक्सलों का भी पता लगाने में सक्षम है। ऐसी स्थिति ब्रेक बाइंडिंग का संभावित संकेत हो सकती है। HABD से अलर्ट मिलने के बाद अगले चेकिंग स्टेशन पर संबंधित कोच या वैगन की जांच की जाती है। इससे ब्रेक बाइंडिंग तथा रोलिंग स्टॉक के हैंड ब्रेक के पूरी तरह रिलीज नहीं होने जैसी समस्याओं की पहचान और रोकथाम में मदद मिलती है।
HABD प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं हैं –
गुजरती ट्रेनों के एक्सल बॉक्स की स्वचालित इन्फ्रारेड स्कैनिंग,ट्रेन के चलते समय एक्सल बॉक्स के तापमान की त्वरित माप,एक्सल बेयरिंग के तापमान में असामान्य वृद्धि का शुरुआती स्तर पर पता लगाना।श,रेलवे कर्मचारियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराना,बेहतर निगरानी और निवारक रखरखाव में सहायता।

















