5
(2)

@ 30 जुलाई से 29 अगस्त तक जसीडीह और सुल्तानगंज स्टेशनों पर बदलेगा रेलवे का संचालन, ट्रेनों का ठहराव बढ़ेगा, अतिरिक्त कोच लगेंगे, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। श्रावणी मेला 2026 में लाखों कांवरियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने इस बार ‘क्राउड कंट्रोल प्लान’ लागू किया है। 30 जुलाई से 29 अगस्त तक जसीडीह और सुल्तानगंज स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालन में विशेष बदलाव किए जाएंगे। ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाने के साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम यात्रा मिल सके।


रेलवे के अनुसार जसीडीह स्टेशन पर सामान्यतः पांच मिनट से कम रुकने वाली अधिकांश मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाकर पांच मिनट तक किया जाएगा। हालांकि राजधानी, वंदे भारत, दुरंतो, जनशताब्दी, पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, हमसफर और अमृत भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है।
उधर सुल्तानगंज स्टेशन पर भी मेला अवधि के दौरान चयनित दिनों में ट्रेनों का ठहराव पांच मिनट तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा भागलपुर-अजमेर, मालदा टाउन-आनंद विहार, आनंद विहार-मालदा टाउन, अजमेर-भागलपुर, गया-कामाख्या और कामाख्या-गया एक्सप्रेस जैसी छह ट्रेनों को अतिरिक्त दो मिनट का ठहराव दिया गया है, जिससे कांवरियों के चढ़ने-उतरने में आसानी होगी।
रेलवे ने भीड़ के दबाव को कम करने के लिए मिथिला एक्सप्रेस, मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस और मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अलग-अलग ट्रेनों में 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष इंतजामों का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करना, भगदड़ जैसी स्थिति की आशंका को कम करना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील भी की गई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

((( बॉक्स खबर )))

श्रावणी मेला में रेलवे स्टेशनों पर एक माह तक मिलेगा सिर्फ सात्विक भोजन, नॉनवेज पूरी तरह बंद

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। श्रावणी मेला के दौरान रेलवे ने श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मेला अवधि में भागलपुर, सुल्तानगंज सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आईआरसीटीसी संचालित फूड प्लाजा और भोजनालयों में केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इस दौरान नॉनवेज पूरी तरह बंद रहेगा तथा भोजन में प्याज और लहसुन का भी उपयोग नहीं किया जाएगा।
रेलवे के निर्देश के अनुसार भोजन तैयार करने के लिए अलग बर्तन इस्तेमाल किए जाएंगे। ऐसे बर्तनों का उपयोग होगा जिनमें पहले कभी अंडा या मांसाहारी भोजन नहीं पकाया गया हो। यदि किसी यात्री की विशेष मांग होगी तो उसके लिए भी अलग व्यवस्था की जाएगी।
मालदा मंडल के पीआरओ जसराज माजी ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। एक माह तक सभी फूड प्लाजा और भोजनालयों में सात्विक भोजन ही उपलब्ध रहेगा तथा इस व्यवस्था की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: