PURNIA : शादी के 14 दिन बाद ही बुझ गया चिराग: करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में शादी के महज 14 दिन बाद एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कोयली सिमड़ा पंचायत के डुमरी गांव निवासी अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसी दौरान अमरजीत कुमार नीचे कमरे में अकेले बिजली लाइन ठीक करने गए थे। काम के दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया, जिससे वे जोरदार झटके के साथ जमीन पर गिर पड़े। उस समय उनकी पत्नी काजल कुमारी और मां कल्पना देवी छत पर सो रही थीं। गिरने की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि कोई सामान गिरा होगा। कुछ देर बाद जब बिजली आई, तो पत्नी काजल […]

PURNIA : पूर्णिया में गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : प्रशासन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। यह जानकारी अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। बताया गया कि बुधवार को जिले में कुल 9654 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई, जिसमें से 8631 उपभोक्ताओं को संबंधित एजेंसियों द्वारा सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया। वहीं, अब भी विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों में 29995 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो पर्याप्त स्टॉक को दर्शाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस एजेंसियां पूर्व की भांति नियमित रूप से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सेवा दे रही हैं। नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति का चक्र […]

PURNIA : फसल क्षति अनुदान को लेकर कृषि विभाग सक्रिय, खेतों का किया गया भौतिक सत्यापन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा फसल क्षति के मामलों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया एवं सहायक निदेशक द्वारा धमदाहा प्रखंड के इटहरी पंचायत स्थित प्रियंकर ग्राम में रबी फसल 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त कृषि इनपुट अनुदान आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया गया। जानकारी के अनुसार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में हुई असामयिक वर्षा, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके मद्देनजर प्रभावित किसानों द्वारा अनुदान के लिए आवेदन किया गया है। स्थल निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक तथा […]

PURNIA : समाहरणालय पूर्णिया में शोकसभा आयोजित, दो अधिकारियों को दी गई श्रद्धांजलि || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। समाहरणालय परिसर पूर्णिया में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा शोकसभा का आयोजन कर दो दिवंगत सरकारी अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह शोकसभा जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी अमौर के माध्यम से सूचित किया गया कि अंचल कार्यालय अमौर में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक सूर्य नारायण उराँव का 28 अप्रैल को पूर्वाह्न बायसी बस स्टैंड में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर फैल गई। वहीं, विभिन्न समाचार माध्यमों से प्राप्त सूचना के अनुसार नगर परिषद सुलतानगंज (जिला भागलपुर) के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की 28 अप्रैल 2026 को कार्यालय परिसर में निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे […]

Noimg

PURNIA सुल्तानगंज नगर परिषद हत्याकांड पर महापौर का आक्रोश, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय करार देते हुए दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही गंभीर रूप से घायल नगर परिषद सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर ने कहा कि दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों द्वारा कार्यालय कक्ष में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना यह दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने इस पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। इस […]

PURNIA : पूर्णिया के डॉ. कुमार शांतनु आनंद को स्पेन में रिसर्च प्रस्तुत करने का मौका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा बिहार पूर्णिया स्थित आनंद हॉस्पिटल के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुमार शांतनु आनंद को स्पेन के मलागा में आयोजित होने वाले यूरोपियन फेडरेशन ऑफ नेशनल एसोसिएशन्स ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी (EFORT) कांग्रेस 2026 में अपनी मौलिक (ओरिजिनल) रिसर्च प्रस्तुत करने के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि उन्हें दुनिया के चुनिंदा ऑर्थोपेडिक सर्जनों की श्रेणी में खड़ा करती है, जिनके शोध ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मानकों की कसौटी पर खुद को साबित किया है। EFORT कांग्रेस को ऑर्थोपेडिक्स और मस्कुलोस्केलेटल मेडिसिन के क्षेत्र में विश्व के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिना जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर के नामचीन सर्जन, शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल होते हैं। यहां जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा केयर, […]

PURNIA : पूर्णिया में 3 करोड़ की बैंक ठगी, सीएसपी संचालक फरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के रौटा थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की बैंकिंग ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक द्वारा सैकड़ों खाताधारकों के बैंक खातों से अवैध निकासी कर फरार होने की घटना ने बैंकिंग व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घोटाले में विशेष रूप से 278 महिलाओं के खातों से करीब 3 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई है। पीड़ित खाताधारकों ने रौटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बैंक प्रबंधन से त्वरित कार्रवाई एवं राशि वापस कराने की मांग की है। आरोप है कि सीएसपी संचालक जुबैर आलम और उनके पुत्र इन्तेशार आलम ने मिलकर इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस ने जब्त मादक पदार्थों का किया विनष्टीकरण, 1686 किलो गांजा नष्ट || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश एवं औषधि निपटान समिति के निर्देशानुसार मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त मादक पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण कराया। इस दौरान करीब 1686.016 किलोग्राम गांजा एवं 228 ग्राम स्मैक को निर्धारित मानकों के तहत नष्ट किया गया। यह पूरी प्रक्रिया भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्षम पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। विनष्टीकरण का कार्य Synergy Waste Management Pvt. Ltd. के माध्यम से पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए किया गया। इस अवसर पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश एवं मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के […]

NAUGACHIA : भाकपा माले का 9वां जिला सम्मेलन संपन्न, 15 सदस्यीय नई कमिटी का गठन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा माले) का 9वां जिला सम्मेलन 26-27 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। सम्मेलन गंगानगर कदवा स्थित शहीद कॉमरेड महेश्वर भगत, उदय भगत नगर में कॉमरेड बमबम मंडल मंच एवं कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान “बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ व्यापक जन प्रतिरोध खड़ा करें”, “एकजुट रहें” तथा “न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करें” जैसे प्रमुख नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया। कॉमरेड महेश प्रसाद यादव को जिला सचिव चुना गया। नई कमिटी में कॉमरेड गौरीशंकर राय, मुकेश […]

Noimg

NAUGACHIA : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, नवगछिया में बैठक आयोजित  || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न विभागों एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नवगछिया अफजल आलम ने की। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बिजली विभाग द्वारा चिन्हित मामलों की सूची प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष अफजल आलम ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पक्षकारों को समय पर लोक अदालत में उपस्थित होने की सूचना दी जाए, ताकि मामलों का […]