
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (FOB) निर्माण कार्य को लेकर 21 नवंबर 2026 को चार घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण हावड़ा से गया और हावड़ा से जमालपुर जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है।
पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 नवंबर को रात 12:10 बजे से सुबह 4:10 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान साहिबगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण से संबंधित कार्य किया जाएगा।

इन दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव
रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को री-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है:
- ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा – गया एक्सप्रेस: 20 नवंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा में ट्रेन को 2 घंटे की देरी से चलाया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा – जमालपुर एक्सप्रेस: 20 नवंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा में ट्रेन को 1 घंटे की देरी से चलाया जाएगा।
साहिबगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। ऐसे में संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रेन की संशोधित समय-सारणी की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।















