5
(1)

आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

पूर्णिया : श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, खुश्कीबाग के सुचारू संचालन एवं आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में मंदिर की पूजा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण, चंदा संग्रह, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कमेटी में संरक्षक के रूप में जितेंद्र कुमार, दिवाकर गुप्ता, सुव्रत दत्ता, महेश गुप्ता एवं अरुण चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष अजय कुमार झा उर्फ मुरारी झा, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में शंकर महतो, सुदीप सिन्हा, रूपक साहा एवं प्रदीप गुप्ता को मनोनीत किया गया।

सचिव अशोक घोष बनाए गए हैं। वहीं उप सचिव की जिम्मेदारी अमित कुमार, कुमोद रंजन चौधरी एवं अभिषेक मंजुल उर्फ सेंकी को सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी के रूप में अनुज कुमार, पवन यादव, विनोद मंडल, दीपू गुप्ता, कानू कुंडलिया एवं बहादुर चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

कमेटी में कार्यकर्ता प्रमुख साधन पाल एवं निर्भय मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुभाष साहा, सह कोषाध्यक्ष गौरव भगत तथा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता होंगे। वहीं चंदा संग्रहक प्रमुख की जिम्मेदारी अभिजीत पाल एवं रतन चौधरी को दी गई है।

पूजा एवं प्रसाद व्यवस्था की भी जिम्मेदारी तय

प्रसाद वितरण प्रभारी के रूप में प्रदीप घोष, अमित बनिक, रंजीत दास, संजय चौधरी, सुजित राय, श्याम शर्मा एवं रवि जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साफ-सफाई प्रमुख विजय पाल को बनाया गया है।

इसके अलावा मोहन सेन, विप्लव साहा, शंभु राय, राहुल यादव, अमित सिन्हा, अमरेंद्र कुमार यादव, मिठु पाल, वापी साहा, कालू साहा, अरविन्द सिंह, अर्जुन पाल, नन्दु ठाकुर, सुन्दर झा, राजन राय, राजेश सिंह, बिरेन्द्र चौधरी, मोंटी मंजुल, प्रवीण गुप्ता, आनन्द चौधरी उर्फ लल्ला, मदन राय, शेषनाथ सिंह, राजा सिंह, नवल सिंह, महेन्द्र साह, मुन्ना यादव, संतोष चौहान सहित अन्य लोगों को सक्रिय सदस्य के रूप में कमेटी में शामिल किया गया है।

मंदिर सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक : जितेंद्र कुमार

कमेटी के संरक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि दुर्गा मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक एकता का भी प्रतीक है। नई कमेटी का उद्देश्य आपसी सहयोग और समन्वय के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना है। साथ ही आगामी शारदीय पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

उन्होंने कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा विशेष जोर : अध्यक्ष

अध्यक्ष अजय कुमार झा उर्फ मुरारी झा ने कहा कि कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूजा व्यवस्था के साथ सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समयबद्ध तरीके से पूरी होगी तैयारी : सचिव

सचिव अशोक घोष ने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से आगामी शारदीय पूजा की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

नई कमेटी की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा को भव्य, सफल और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: