
वीवीआईटी में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया स्वैच्छिक रक्तदान
पूर्णिया। विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा की 75वीं जयंती के अवसर पर 23 नवंबर को विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), मरंगा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जीएमसीएच पूर्णिया, युवा ब्लड सेंटर एवं अहम अस्पताल के सहयोग से शिविर में कुल 89 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा की स्मृति में आयोजित यह शिविर उनके सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लगाया गया। शिविर में युवाओं ने न केवल स्वेच्छा से रक्तदान किया, बल्कि आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहयोग दिया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रक्त संग्रह कार्य नोडल पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रक्त संग्रह दल में डॉ. महादेव मंडल, शंकर प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, आदर्श राज, रौशन राज एवं प्रभारी जिला आईसीटीटीसी पर्यवेक्षक बैजनाथ प्रसाद शामिल रहे। वहीं, युवा ब्लड सेंटर की ओर से कार्तिक एवं उनकी टीम तथा अहम अस्पताल की ओर से धर्मेंद्र एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। एचडीएफसी बैंक, पूर्णिया के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कई गणमान्य लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप लीडर एवं वीवीआईटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गिरिंद्र नाथ झा, डॉ. अनिकेत मानस, शुभम कुमार लाल, सुनील कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, प्रियंका मिश्रा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, अमरदीप सिन्हा, मोहम्मद फहद, खुशी सिंह, वैष्णवी झा, सोना पाल, ऋषभ सिंह एवं प्रियांशु राज सहित अनेक कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा, वीवीआईटी के कुलसचिव सौरभ कुमार, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस के उपप्राचार्य अभिषेक प्रसून, सहायक कुलसचिव गौरव कुमार, परिसर प्रबंधक शरद चंद्र पांडेय, सहायक परिसर प्रबंधक अक्षय कुमार सिंह, पप्पू कुमार यादव, अंकित मिश्रा एवं रोहित झा सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
रक्तदान शिविर की संस्थागत व्यवस्थाओं का संचालन एवं समन्वय एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार ने किया। छात्र कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियांशु भगत एवं खुशी सिंह के साथ एनएसएस प्रमुख स्निग्धा और स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वयंसेवकों में रोशन, रिया, सौम्या, प्रथम, कृष्टि, अपर्णा, अंजलि प्रिया, खुशी, दीपा, हिमांशु, राजकुमार, अमित, विवेक एवं प्रियम शामिल रहे। सभी ने रक्तदाताओं के पंजीकरण, मार्गदर्शन और शिविर के सुचारु संचालन में सहयोग किया।
शिक्षा एवं समाजसेवा में योगदान को किया याद
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और उनके द्वारा स्थापित सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को याद किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, रक्त संग्रह दलों, सहयोगी संस्थाओं, एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों तथा एनएसएस के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।















