Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: सबौर से उठी कृषि क्रांति: बिहार अब खेती नहीं, भविष्य उगा रहा है- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बदलते मौसम की चुनौती के बीच बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर बना नवाचार का केंद्र; AI, ड्रोन, GI उत्पाद, स्टार्टअप और मूल्य संवर्धन से किसानों के लिए तैयार हो रहा नया कृषि मॉडल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कभी पारंपरिक खेती के लिए पहचाना जाने वाला बिहार अब भारतीय कृषि के भविष्य की नई प्रयोगशाला बनकर उभर रहा है। इस बदलाव के केंद्र में है बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर, जिसने अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और किसानों की जरूरतों को जोड़कर खेती का ऐसा मॉडल विकसित किया है, जो प्रयोगशाला से सीधे खेत और खेत से वैश्विक बाजार तक पहुँच रहा है। जलवायु परिवर्तन, घटती जोत, बढ़ती उत्पादन लागत और बदलती बाजार मांग जैसी चुनौतियों के बीच विश्वविद्यालय ने खेती को अधिक वैज्ञानिक, […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026: ‘जीरो लापरवाही’ का संदेश, भागलपुर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा का खींचा पूरा ब्लूप्रिंट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डीएम-एसपी की संयुक्त ब्रीफिंग, भीड़ प्रबंधन से लेकर महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी तक हर व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। रविवार को सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त ब्रीफिंग कर साफ कर दिया कि इस बार मेले में “सुरक्षा, सुविधा और समन्वय” तीनों पर समान रूप से जोर रहेगा।बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव प्रदीप सिंह समेत प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ […]

Noimg

Bhagalpur: पिच डेक से पंख तक: भागलपुर के युवाओं को मिला स्टार्टअप उड़ान का मंत्र, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। नवाचार को व्यवसाय में बदलने और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनाने के उद्देश्य से भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय (बीसीई) में सोमवार को “पिच डेक प्रिपरेशन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टार्टअप सेल, बीसीई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं, नवाचारकर्ताओं एवं शिक्षकों ने भाग लेकर स्टार्टअप की दुनिया के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी हासिल की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह समझाना था कि किसी भी नए विचार को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी प्रस्तुति, मजबूत बिजनेस मॉडल, वित्तीय योजना, बाजार की समझ और निवेशकों के समक्ष अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने की […]

Noimg

Bhagalpur: घोघा नदी का उफान: नाव के इंतजार में किसान, तीन महीने बाढ़ से जूझती जिंदगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पुरानी आठगामा पन्नूचक के ग्रामीणों की मजबूरी बनी नाव, दशकों पुरानी पुल की मांग अब भी अधूरी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। घोघा नदी का यह दृश्य सिर्फ बढ़ते जलस्तर की तस्वीर नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की पीड़ा की कहानी बयां करता है। नदी का पानी बढ़ते ही पुरानी आठगामा पन्नूचक के किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं।तस्वीर में दिखाई दे रहा किसान अपनी फसल लेकर गांव लौटने के लिए नाव का इंतजार कर रहा है। उसके सामने सिर्फ नदी नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था की चुनौती खड़ी है, जिससे यहां के लोग आजादी के बाद से ही जूझते आ रहे हैं। गांव तक पहुंचने के रास्ते बाढ़ के पानी में डूब जाते […]

Noimg

Bhagalpur: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का 28 जुलाई (मंगलवार) को होगा भव्य शुभारंभ, सुल्तानगंज में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुभारंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार 28 जुलाई को सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रावणी मेला-2026 का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। सावन माह में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहने वाले इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ नमामि गंगे घाट से होगा। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होगा। एक माह तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों कांवरियों के पहुंचने की संभावना है। उद्घाटन समारोह को लेकर नमामि गंगे घाट पर भव्य पंडाल बनाया […]

Noimg

Bhagalpur: पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक में बैंकों को निर्देश, 336 स्वीकृत आवेदनों पर शीघ्र करें ऋण वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। नगर निगम भागलपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत विशेष शिविर एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी शामिल हुए। उपनगर आयुक्त राजेश पासवान ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उपनगर आयुक्त ने बताया कि विभिन्न बैंक शाखाओं में पीएम स्वनिधि योजना के 336 पात्र लाभुकों के ऋण आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करते हुए जल्द से जल्द लाभुकों के खाते में ऋण राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि स्ट्रीट वेंडर्स समय पर […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की निगरानी तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

24 घंटे में 8 से 12 सेंटीमीटर तक बढ़ा जलस्तर, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी; फिलहाल खतरे के निशान से नीचे सभी नदियां भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार सुबह जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार जिले के अधिकांश तटीय क्षेत्रों में गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी किसी भी स्थान पर जलस्तर चेतावनी अथवा खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है और सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार इस्माइलपुर-बिंदटोली स्थित स्पर-07 पर गंगा का […]

Noimg

Bhagalpur: विषहरी पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की आमसभा संपन्न, पूर्व पदाधिकारियों पर ही जताया विश्वास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। श्री श्री 108 मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति, भागलपुर की आमसभा रविवार को लालूचक भट्ठा रोड स्थित मनसा विवाह भवन के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां मनसा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में आगामी विषहरी पूजा की तैयारियों, शोभायात्रा, विसर्जन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न स्थानीय पूजा समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से केंद्रीय समिति को अवगत कराया। आमसभा में केंद्रीय समिति के पुनर्गठन […]

Noimg

Bhagalpur: गणेश्वर धाम मंदिर से मां काली की प्रतिमा व आभूषण चोरी, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित प्रसिद्ध गणेश्वर धाम मंदिर में शनिवार देर रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर से मां काली की प्रतिमा के साथ प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर के पुजारी एवं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 1:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग ई-रिक्शा से मंदिर परिसर में पहुंचते और मां काली की प्रतिमा को उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा पर चढ़े […]

Noimg

Bhagalpur: ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में मौत, घंटों तक पिता को तलाशती रही बेटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र के खनकित्ता के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड अजीत कुमार की मौत हो गई। वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अजीत कुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी बेटी अलका कुमारी और अन्य परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने करीब तीन […]