Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: अभियान नहीं, सांस्कृतिक जनजागरण का शंखनाद: 1.08 लाख लोगों तक पहुंचेगी मंजूषा कला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। अंग प्रदेश की गौरवशाली लोककला मंजूषा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘घर-घर मंजूषा, हर घर मंजूषा’ महाअभियान का भव्य शुभारंभ डिवाइन हैप्पी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अखंड दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह अभियान मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, इंटक भागलपुर चैप्टर एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में तारा गंगा विकास फाउंडेशन, कला सागर सांस्कृतिक संगठन, सूर्य जन्माष्टमी विकास समिति एवं माया तेतर लोकसभा संस्थान सहित कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने सहभागिता निभाई। अभियान का उद्देश्य केवल मंजूषा कला का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और अंग संस्कृति से अनभिज्ञ लोगों तक इसकी समृद्ध परंपरा को पहुंचाना है।अभियान के संयोजकों ने घोषणा की […]

Bhagalpur: बीएयू सबौर में ‘अपशिष्ट से समृद्धि’ मिशन आम गुठली अभियान का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के नेचर क्लब एवं उद्यान (फसलोत्तर प्रबंधन) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को “अपशिष्ट से समृद्धि, मिशन आम गुठली कार्यशाला” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.आर. सिंह ने हरित ध्वज दिखाकर किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.आर. सिंह ने कहा कि आम की गुठली कोई अपशिष्ट नहीं, बल्कि एक बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन है। यदि इसे वैज्ञानिक तरीके से एकत्रित एवं प्रसंस्कृत किया जाए तो इससे खाद्य, औद्योगिक, न्यूट्रास्यूटिकल, कॉस्मेटिक तथा अन्य जैव-आधारित उच्च मूल्य के उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट को संपदा में बदलना सतत एवं आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार […]

Bhagalpur: जिछो स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, मंगलवार को होगा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो गांव स्थित नवनिर्मित अर्धनारीश्वर मंदिर परिसर से सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आकर्षक धार्मिक झांकियों और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय विजय प्रसाद सिंह एवं स्वर्गीय गायत्री देवी की स्मृति में उनके पुत्र रणवीर कुमार सिंह द्वारा कराया गया है। अपनी भव्य वास्तुकला के कारण यह मंदिर गांव में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शोभायात्रा के दौरान लोदीपुर थाना पुलिस यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालने में मुस्तैद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। […]

Bhagalpur: रंगरा के कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के निदेशक, संस्कृत के छात्र से देश के शीर्ष सार्वजनिक उपक्रम तक का प्रेरक सफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के बोर्ड में निदेशक के रूप में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देने वाले रंगरा (भागलपुर) के दिवंगत अनिरुद्ध ठाकुर के छोटे पुत्र कृष्ण कुमार ठाकुर को अब देश की अग्रणी खनन कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड में निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया गया है। भारत सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति (एसीसी) ने इस्पात मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। यह उपलब्धि न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।भेल में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम:कृष्ण कुमार ठाकुर वर्ष 2023 से भेल के बोर्ड में निदेशक […]

Noimg

Bhagalpur: गोबर की कैनवास, चुकंदर के रंग और ऊन की बुनाई, ‘मंजूषा हटिया’ में लोककला ने ओढ़ा नया रंग- GS MEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। लोक कला जब परंपरा की चौखट से निकलकर नवाचार का हाथ थामती है, तो उसकी तस्वीर कुछ ऐसी ही बनती है जैसी भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित दूसरी ‘मंजूषा हटिया’ में देखने को मिली। यहां मंजूषा कला सिर्फ कागज़ और कैनवास तक सीमित नहीं रही, बल्कि गोबर की सतह, चुकंदर-हल्दी जैसे प्राकृतिक रंगों और क्रोशिया की ऊनी बुनाई के जरिए एक नए रूप में सामने आई। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, भागलपुर एवं भागलपुर संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में कला प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी और कई कलाकारों की कलाकृतियां मौके पर ही बिक गईं, जिससे लोक कला को […]

Bhagalpur: फोरलेन बना किसानों के लिए ‘दीवार’! 3 हजार की – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आबादी बोली – अंडरपास नहीं तो आंदोलन जारी कहलगांव के कुशहा और चाय टोला में फोरलेन निर्माण पर नया विवाद, विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र; अंडरपास, सर्विस लेन और गोलंबर की उठाई मांग।कहलगांव के विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए पथ निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।कहलगांव (भागलपुर)। विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए बन रहा फोरलेन अब कहलगांव के ग्रामीणों के लिए नई परेशानी बनता जा रहा है। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग ने कुशहा गांव को इस तरह दो हिस्सों में बांट दिया है कि एक तरफ लोगों के घर हैं, तो दूसरी ओर उनकी पूरी खेती। नतीजा यह है कि किसानों के सामने अपने ही खेत तक पहुंचने […]

Bhagalpur:  युद्ध, वैश्विक संकट और टूटी सप्लाई चेन के बीच भागलपुर ने रचा इतिहास: एग्रो पॉइंट ने GI टैग वाले जर्दालु आम के 54 मीट्रिक टन निर्यात कर दुनिया में मनवाया लोहा@ ‘एग्रो पॉइंट डे’ पर चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने किसानों को समर्पित की ऐतिहासिक सफलता, कहा – ‘यह केवल शुरुआत है, अब बिहार की खेती बनेगी वैश्विक पहचान’।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। वैश्विक स्तर पर युद्ध की आशंकाओं, बाधित सप्लाई चेन और बढ़ती लॉजिस्टिक चुनौतियों के बीच बिहार ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एग्रो पॉइंट कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, पीरपैंती (भागलपुर) ने वर्ष 2026 में कुल 54 मीट्रिक टन आम का सफल निर्यात कर राज्य के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।कंपनी के स्थापना दिवस ‘एग्रो पॉइंट डे’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को किसानों के परिश्रम, गुणवत्ता और विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि बिहार के हजारों किसानों की मेहनत और सामूहिक प्रयास की जीत है।राकेश कुमार सिंह ने […]

Bhagalpur: गंगा की गोद में बढ़ता शोर: क्या मालवाहक जहाजों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

के बीच तड़प रही है गांगेय डॉल्फिन की दुनिया! प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य इन दिनों एक नए संकट को लेकर चर्चा में है। गंगा नदी में राष्ट्रीय जलमार्ग के विस्तार के साथ बड़े-बड़े मालवाहक जहाजों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है। विकास की इस रफ्तार के बीच अब सवाल उठने लगे हैं कि कहीं यह बढ़ता जल परिवहन गंगा की दुर्लभ गांगेय डॉल्फिनों के अस्तित्व पर भारी तो नहीं पड़ रहा।1991 में अधिसूचित हुए विक्रमशिला गंगा डॉल्फ़िन सैंक्चुअरी में पिछले एक दशक में मानवीय गतिविधियाँ तेजी से बढ़ी हैं, जिससे डॉल्फ़िन इस जगह से दूर जा रहे हैं। गंगा नदी के 60 कि.मी. के इस सैंक्चुअरी क्षेत्र में कई बड़े पुल बन रहे हैं और टूट के […]

Noimg

Bhagalpur: नाज़िया की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जन सुराज ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के शाहबाजनगर मौलाना चक निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है तथा मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। इधर, जन सुराज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, नाज़िया घर से सैंडिस कंपाउंड घूमने के लिए निकली थी। उनका कहना है कि अगले दिन, 1 जुलाई 2026 को उसका शव बरामद हुआ। मृतका के पिता मोहम्मद नौशाद आलम ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, लेकिन मामले को गंभीरता […]

Noimg

Bhagalpur: भूमि विवाद के बीच युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पत्नी का दावा- मानसिक तनाव में पति ने कथित तौर पर जहर खाया, वर्ष 2022 की एक घटना को लेकर भी लगाए आरोप भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गंभीर अवस्था में उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी मोनिका कुमारी का आरोप है कि परिवार में लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनके पति मानसिक तनाव में थे। उनका कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद से आहत होकर […]