Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों ने बचाई जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सबौर में मुसहरी में लिपटा मिला नवजात, पुलिस ने जांच के बाद ग्रामीण को सौंपी देखभाल; मां की तलाश जारी भागलपुर। भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरधो पंचायत के बड़ी सरधो नवटोलिया में रविवार को सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात को मुसहरी (मच्छरदानी) में लपेटकर छोड़ दिया गया था। कुत्तों के भौंकने और बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने पहले कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे एक नवजात शिशु मुसहरी में लिपटा हुआ रो रहा है। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सबौर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम […]

Noimg

Bhagalpur: TRE-3 में बड़ी कार्रवाई: बिहार के 3000 शिक्षकों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

की नौकरी पर संकट, भागलपुर में शुरू हुई जांच @ NIOS के 18 माह डीएलएड को अमान्य मानते हुए शिक्षा विभाग सख्त, भागलपुर में 50 से अधिक शिक्षक कार्रवाई की जद में। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (TRE-3) के तहत नियुक्त हजारों शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहराता नजर आ रहा है। शिक्षा विभाग ने NIOS द्वारा संचालित 18 माह के डीएलएड (D.El.Ed.) को विद्यालय अध्यापक नियुक्ति के लिए अमान्य मानते हुए ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस फैसले का असर राज्यभर में करीब 3000 शिक्षकों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद भागलपुर जिला प्रशासन ने जांच अभियान शुरू कर दिया […]

Noimg

Bhagalpur: जीआई टैग के आठ साल बाद भी जर्दालू आम पर सवाल बरकरार, क्या किसानों तक पहुंचा वास्तविक लाभ?- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पहचान तो मिली, लेकिन क्या बदली किसानों की आर्थिक स्थिति? सार्वजनिक आंकड़ों की कमी से उठ रहे कई सवाल भागलपुर। वर्ष 2018 में भागलपुर के प्रसिद्ध जर्दालू आम को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिलने के बाद इसे अंग क्षेत्र की कृषि विरासत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना गया था। उस समय उम्मीद जताई गई थी कि इस विशेष पहचान से जर्दालू आम की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ेगी, किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी, निर्यात का विस्तार होगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। हालांकि, जीआई टैग मिलने के आठ वर्ष बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या इस उपलब्धि का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंच पाया है। उपलब्ध सार्वजनिक सरकारी आंकड़ों में इस प्रश्न […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में दिखा जदयू का शक्ति प्रदर्शन, प्रह्लाद सरकार के स्वागत से संगठन ने दिया चुनावी संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बिहार की राजनीति में संगठनात्मक सक्रियता का संकेत देते हुए जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को भागलपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं जदयू के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सरकार के जिले में आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की सक्रियता का संदेश दिया। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में प्रह्लाद सरकार को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और विशाल फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि युवा जदयू कार्यकर्ताओं की भागीदारी पूरे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिखाई दी।सभा को संबोधित करते हुए प्रह्लाद सरकार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व […]

Bhagalpur: झारखंड से आने वाली गिट्टी पर बिहार की सख्ती: फर्जी चालान, ओवरलोडिंग और फरार ट्रकों के खेल पर प्रशासन का शिकंजा@ झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़ और आसपास के खनन क्षेत्रों से निकलने वाले कई ट्रक एक ही माइनिंग चालान और ई-वे बिल का बार-बार उपयोग कर कई चक्कर लगा रहे हैं।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। झारखंड से बिहार में प्रवेश करने वाले गिट्टी लदे ट्रकों पर अब प्रशासन की नजर पहले से कहीं अधिक सख्त हो गई है। बिहार सरकार ने सीमावर्ती जिलों में अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग और एक ही माइनिंग चालान व ई-वे बिल का बार-बार इस्तेमाल कर की जा रही ढुलाई को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग के इस कदम से गिट्टी कारोबार और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में हलचल मच गई है।राज्य परिवहन आयुक्त ने बिहार के सभी सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि झारखंड से आने वाले गिट्टी वाहनों की सघन जांच की जाए। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिले, वहां मोटर वाहन अधिनियम, 1988 […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में हरगिला संरक्षण पर बड़ा सवाल:- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

क्या बिहार खो रहा है एक ऐतिहासिक अवसर! @ असम ने बनाया वैश्विक मॉडल, लेकिन गंगा किनारे बसे भागलपुर में अब भी अधूरी है संरक्षण की कहानी।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के किनारे बसे बिहार के भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में दुर्लभ पक्षी हरगिला (बड़ा गरूड़ (Greater Adjutant) की मौजूदगी प्रकृति का अनमोल उपहार है। यह वही पक्षी है जिसे कभी अशुभ मानकर लोग उसके घोंसलों वाले पेड़ों को काट देते थे। लेकिन आज असम ने इसी पक्षी को अपनी पहचान बना लिया है और हरगिला संरक्षण का मॉडल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भागलपुर भी इस दिशा में एक सुनहरा अवसर खो रहा है?असम में पर्यावरणविद् पूर्णिमा देवी बर्मन […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, नागरिक कर्तव्यों पर हुआ मंथन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से भागलपुर महानगर के एक निजी विद्यालय में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “नागरिक कर्तव्य” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक दायित्वों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में […]

Noimg

Bhagalpur: सुलतानगंज में सड़क हादसा, बारात में जा रहे दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । सुलतानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात में जा रहे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जमालपुर बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मीरहट्टी फोरलेन के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुजीत कुमार और मिथिलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सदानंद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेला की तैयारियां तेज, सुरक्षा बलों के ठहराव स्थलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) नवनीत कुमार ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा बलों के ठहराव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। अधिकारियों ने सबसे पहले मुरारका महाविद्यालय पहुंचकर परिसर का निरीक्षण किया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र तिवारी से सुरक्षा बलों के ठहराव को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति से अनुमति मिलने के बाद महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था की जा सकती है। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि कुलपति से अनुमति प्राप्त होने के बाद […]

Noimg

Bhagalpur: विधवा, परित्यक्ता एवं दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई प्रशिक्षण शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी ने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल करते हुए अंगारी गांव में विधवा, परित्यक्ता एवं दिव्यांग महिलाओं के लिए रोजगार सृजन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं का एक क्लस्टर बनाकर उन्हें सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था ने प्रारंभिक चरण में आठ विधवा महिलाओं का समूह तैयार किया है। महिलाओं को सहज माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार विवाहित महिलाओं को भी समूह में शामिल किया गया है। बलुआचक में 21 दिवसीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]