Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: लोदीपुर बाइपास पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास मुख्य सड़क पर शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ समय के लिए बाइपास सड़क जाम कर दिया। पहली घटना में विशनपुर जिछो निवासी शालिग्राम यादव के पुत्र अरविंद यादव की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अरविंद यादव टोटो चालक थे और एक बच्चे को बिरला स्कूल छोड़ने के लिए बाइपास मुख्य सड़क पर गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो […]

Noimg

Bhagalpur: बिल्डर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, महिला गिरफ्तार; अवैध संबंध और विवाद बना हत्या की वजह: पुलिस: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध और आपसी विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बजरंग कुमार का पिरपैंती निवासी सीमा कुमारी के साथ संबंध था। घटना वाली […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ललमटिया थाना क्षेत्र से 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित दुर्गा स्थान के समीप एक जर्जर पानी टंकी के कमरे में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन तलाशी […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, अधिकारियों ने अजगैविनाथ धाम में वाहन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार, एडीटीओ संजय कुमार, एमवीआई एस.एन. मिश्रा, डीटीओ बिजयांत कुमार तथा सुल्तानगंज अंचलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अजगैविनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पार्किंग स्थलों का अवलोकन किया। प्रशासन द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर, गांधी घर तिलकपुर, बाईपास रोड, भूदान, मसदी फोरलेन तथा बाबा चौक के समीप वाहन पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि श्रावणी […]

Noimg

Bhagalpur: ट्रेन की चपेट में आने से टोटो चालक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल निवासी सुनील कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पेशे से टोटो चालक थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई विपीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर सुनील कुमार और उनकी पत्नी चंदा देवी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद सुनील कुमार टोटो की चाबी घर में रखकर यह कहकर निकले कि वह पंजाब जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार बाद में वह हवाई अड्डे के समीप गोपालपुर पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सबौर थाना पुलिस मौके पर […]

Noimg

Bhagalpur: सबौर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रखंड कार्यालय के सामने आधा दर्जन से अधिक अवैध दुकानें व मकान हटाए गए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड कार्यालय के सामने शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने आधा दर्जन से अधिक अवैध दुकानों एवं मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अभियान दंडाधिकारी राकेश कुमार, सबौर अंचलाधिकारी सौरव कुमार तथा सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में पूरे […]

Noimg

Bhagalpur: ग्राम सड़क पर दोबारा अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, डीएम से स्थायी समाधान की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में ग्राम सड़क पर दोबारा हुए अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गांव की आम गैरमजरूआ ग्राम सड़क पर कुछ लोगों द्वारा बार-बार अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे आम लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। सड़क संकरी होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि अंचलाधिकारी द्वारा पूर्व में कई बार सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन […]

Noimg

Bhagalpur: सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम में 22 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए गए निर्देश-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

“ भागलपुर। बिहार सरकार की “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” योजना के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने की। जनसुनवाई के दौरान लगभग 22 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला, अनुमंडल, प्रखंड, अंचल, थाना एवं विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने […]

Noimg

Bhagalpur: जिला विकास समिति की बैठक में सहकारिता विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में पैक्सों के कंप्यूटरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा शेष पैक्सों में भी इस कार्य को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेवाओं के विस्तार, ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा, जन औषधि केंद्रों के संचालन, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) तथा […]

Naugachia: कारगिल के अमर वीर हवलदार रतन कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जुबार टॉप पर 2 जुलाई 1999 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए दिया था सर्वोच्च बलिदान, परिजनों ने कहा- उनका साहस और त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा नवगछिया : कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह की पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव तिरासी स्थित शहीद स्मारक पर पूरे सम्मान, श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पूर्व सैनिकों और युवाओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भारत माता की जय और अमर शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह अमर रहें के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान जुबार […]