Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का आईसीयू वार्ड शुरू, गंभीर मरीजों को अब मिलेगी 24 घंटे उपचार की सुविधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए चार बेड का अत्याधुनिक आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार एवं सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अब तक सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के पहुंचने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) रेफर करना पड़ता था। लेकिन आईसीयू वार्ड शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों को तत्काल सदर अस्पताल में ही […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर नगर निगम परिसर में गिरा विशाल पेड़, कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर नगर निगम परिसर में बुधवार को अचानक एक विशाल पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में आने से परिसर में खड़े कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेड़ गिरने के समय आसपास खड़े कई दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कराया गया, ताकि परिसर में आवागमन सामान्य हो […]

Bhagalpur: अब सिर्फ़ यादों में रोशनी बिखेरेगा ‘दीपप्रभा’, मलबे में तब्दील हुआ भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान रहा सिनेमा हॉल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शहर की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण अध्याय अब इतिहास बन गया है। कभी दर्शकों की तालियों, सीटियों और सिनेमाई उत्साह से गूंजने वाला दीपप्रभा सिनेमा हॉल अब मलबे में तब्दील हो चुका है। इसके ढहने के साथ ही भागलपुर के सिनेमा प्रेमियों की अनगिनत यादें भी मानो धूल में मिल गईं। दीपप्रभा सिनेमा हॉल का निर्माण वर्ष 1992 में स्वतंत्रता सेनानी बाबू दीपनारायण सिंह एवं उनकी सुपुत्री श्रीमती प्रभावती देवी की स्मृति में उनके दामाद जवाहर प्रसाद जायसवाल ने कराया था। उस समय उन्होंने इसे शहरवासियों के लिए एक अनमोल उपहार बताया था। यही कारण था कि दीपप्रभा केवल एक सिनेमा हॉल नहीं, बल्कि भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बन गया। समय बीतने के साथ जवाहर […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026: शिवनगरी सुल्तानगंज में आस्था के संग तकनीक का संगम, लेजर-ड्रोन शो बनेगा नया आकर्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने नमामि गंगे घाट सहित पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।प्रयागराज मॉडल पर होगी सुरक्षा व्यवस्था।शिव थीम पर सजेगा पूरा शहर। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेला-2026 को इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। लाखों कांवरियों के स्वागत के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, सुविधा और सांस्कृतिक आयोजनों का ऐसा खाका तैयार किया है, जिसमें परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का भी अनूठा मेल देखने को मिलेगा। इस बार सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर लेजर शो और ड्रोन शो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होंगे, जबकि पूरे नगर परिषद क्षेत्र को भगवान शिव की थीम […]

Noimg

Bhagalpur: एक साल भी नहीं, और राष्ट्रीय मंच पर छा गया IIIT भागलपुर का NCC विंग; थल सैनिक कैंप में गोल्ड-सिल्वर जीतकर बढ़ाया बिहार का मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। किसी भी संस्थान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना वर्षों की मेहनत का परिणाम माना जाता है, लेकिन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भागलपुर के नवगठित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) विंग ने यह धारणा बदल दी है। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस इकाई ने एक वर्ष पूरा होने से पहले ही ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने न केवल संस्थान बल्कि पूरे बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय का गौरव बढ़ा दिया है।अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप (AITSC) में IIIT भागलपुर के कैडेट कुमार आदर्श और कैडेट शीतल कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि अनुशासन, समर्पण और बेहतर प्रशिक्षण के दम पर नई इकाइयाँ भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती […]

Bhagalpur: फीस नहीं, दुआ चाहिए’ – बिहार के उस डॉक्टर की कहानी, जो मरीजों को दवा के साथ किराया भी देता है- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। ऐसे समय में जब इलाज का खर्च आम लोगों की सबसे बड़ी चिंता बनता जा रहा है, बिहार के भागलपुर में एक डॉक्टर अपनी सेवा और संवेदनशीलता से अलग पहचान बना रहे हैं। डॉ. पी. राम केडिया के लिए चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। यही कारण है कि उनके क्लीनिक से कोई गरीब मरीज केवल इलाज ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर दवा और घर लौटने का किराया लेकर भी जाता है।डॉ. केडिया के यहां हर दिन कोसी और सीमांचल समेत बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों से वे फीस नहीं लेते। कई बार मरीजों के पास दवा खरीदने के पैसे नहीं होते, […]

Bhagalpur: यज्ञ में श्रद्धा हुई शर्मसार! चाकूबाजी से दहला घोघा, मूर्ति विसर्जन से पहले ही फरार हुआ ‘त्यागी बाबा’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर । धार्मिक आयोजनों को आस्था, शांति और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है, लेकिन घोघा थाना क्षेत्र में आयोजित शिव शक्ति यज्ञ का समापन हिंसा, अफरातफरी और विवाद के साये में हुआ। यज्ञ के अंतिम दिन देर रात ऐसा बवाल मचा कि पूरा परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। चाकू, लोहे की रॉड और खंती से हुए हमलों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हो गया, जब यज्ञ का संचालन कर रहे पीरपैंती थाना क्षेत्र के दुबौली निवासी बाबा बाल योगी त्यागी जी महाराज (इंटरनेशनल भिखारी) कलश और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन कराए बिना ही अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर मौके से फरार हो गए।घटना घोघा […]

Bhagalpur: WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पटना : वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि ‘पिक्कू’ द्वारा नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। नई टीम के गठन के साथ संगठन को बिहार में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी सूची के अनुसार, LiveCities से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अक्षय आनंद को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं News Haat के सागर कुमार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रफुल झा (Pratek News), अंशु कुमार झा (News PR), अभिषेक सिंह (IANS News Agency) तथा […]

Bhagalpur: 20वें सांख्यिकी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर हुआ मंथन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई), भारत सरकार के उपक्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर की ओर से सोमवार को 20वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय “Unlocking the Potential of Administrative Data” रखा गया, जिसमें प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण तथा सुशासन में सांख्यिकी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यालय के प्रभारी वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी रंजीत कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सांख्यिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़े किसी भी देश की योजनाओं के निर्माण, विकास कार्यों की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के […]

Bhagalpur: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित करौड़ी बाजार के नवाब कॉलोनी के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान कबीरपुर जैन मंदिर के समीप निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है। हादसे के बाद जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं करीब 12 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं होने से परिजनों में आक्रोश भी देखा गया। परिजनों के अनुसार मोहम्मद इरफान अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से ससुराल में आयोजित दावत में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान करौड़ी बाजार कब्रिस्तान के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार […]