Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: शंकरपुर दियारा से हथियारों का जखीरा बरामद, तीन अपराधी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को समय रहते विफल करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा से तीन अपराधियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और इसके लिए हथियारों का संग्रह कर रखा था। इस संबंध में सिटी एसपी अतुलेश झा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंकरपुर दियारा क्षेत्र में कुछ अपराधी एकत्र होकर बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं तथा उनके पास अवैध हथियार मौजूद हैं। सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस, एसटीएफ और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा स्नान के दौरान 13 वर्षीय बालक गहरे गड्ढे में डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रिपोर्ट : शयामानंद सिंह भागलपुर।सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने के दौरान 13 वर्षीय एक बालक का पैर अचानक फिसल गया और वह नदी के गहरे गड्ढे (खाई) में समा गया। देखते ही देखते बालक गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लापता बालक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अब्जूगंज गंगापुर अठगामा गांव निवासी रमन कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने परिजनों के साथ नमामि गंगे घाट पर स्नान करने आया था। स्नान के दौरान जैसे ही वह पानी में उतरा, उसका पैर […]

Noimg

Bhagalpur: रेत से रचा इतिहास: बिहार के मधुरेंद्र कुमार बने मानद डॉक्टरेट पाने वाले दुनिया के पहले अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर।बिहार की प्रतिभा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी रेत कला के दम पर ऐसा इतिहास रचा है, जो अब तक दुनिया में कोई अन्य सैंड आर्टिस्ट नहीं बना सका। उन्हें अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, हॉलीवुड (कैलिफ़ोर्निया) द्वारा सैंड आर्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (मानद डॉक्टरेट) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही वे दुनिया के पहले अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट बन गए हैं, जिन्हें इस विधा में यह प्रतिष्ठित अकादमिक सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान विश्वविद्यालय की सीनेट द्वारा शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों के तहत प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय ने मधुरेंद्र कुमार […]

Noimg

Bhagalpur: कलम से नदी तक: अमरनाथ झा की वह पत्रकारिता, जिसने खबरों से आगे समाज को जिया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ प्रदीप विद्रोही कुछ पत्रकार खबरें लिखते हैं, कुछ इतिहास दर्ज करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपनी पूरी जिंदगी ही एक जीवंत दस्तावेज़ बन जाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ झा उन्हीं विरले नामों में थे, जिनकी पहचान केवल एक रिपोर्टर या संपादक की नहीं, बल्कि समाज, नदियों और आम आदमी की आवाज़ के रूप में थी।17 जून 2026 को पटना में उनके निधन के साथ हिंदी पत्रकारिता का एक ऐसा अध्याय समाप्त हुआ, जिसने चार दशकों तक जनपक्षधर पत्रकारिता की मशाल थामे रखी। लेकिन उनकी स्मृतियां और सरोकार आज भी उसी तरह जीवित हैं, जैसे गंगा की अविरल धारा।पत्रकारिता नहीं, लोकधर्म था उनका जीवनअमरनाथ झा का पत्रकारिता सफर बिहार की धरती से शुरू हुआ। पाटलिपुत्र टाइम्स […]

Noimg

Bhagalpur: नाटक ‘अब और नहीं’ ने समाज से पूछे तीखे सवाल, महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मंच से बुलंद हुई आवाज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और बदलाव की चेतना जगाने का सशक्त माध्यम भी है। इसी संदेश को जीवंत करते हुए सोमवार को भागलपुर के द ग्रैंड रॉयल सभागार में समवेत महिला रंग सखी की ओर से सामाजिक सरोकारों पर आधारित नाटक ‘अब और नहीं’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक ने महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों, सामाजिक असमानता और पितृसत्तात्मक सोच पर तीखा प्रहार करते हुए दर्शकों को गहन आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। राकेश कुमार त्रिपाठी द्वारा लिखित तथा विक्रम कांत के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में दिखाया गया कि महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज में वर्षों से […]

Noimg

Bhagalpur: दानवीर भामाशाह की जयंती पर भागलपुर में श्रद्धांजलि समारोह, समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर के भामाशाह चौक पर आयोजित समारोह में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल खेतान के नेतृत्व में किया गया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने दानवीर भामाशाह के जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्रहित और समाज के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। उनका जीवन आज भी सेवा, त्याग और समर्पण की मिसाल […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम अलंकृता पांडे ने बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

2 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा भागलपुर जिले में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से असुरक्षित न रहे। अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जिले के एक […]

Noimg

Bhagalpur: पंचायतों के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी अलंकृता पांडे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बिहार सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक पंचायत विकास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों में ग्रामसभा, विकास योजनाओं की समीक्षा, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा आम लोगों के साथ संवाद का आयोजन किया गया। बरारी ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि पंचायतों के समग्र और सतत विकास के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण आधार है। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के अनुरूप प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को बरारी पंचायत सहित जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसहभागिता बढ़ाने तथा पंचायतों की आवश्यकताओं पर […]

Bhagalpur: बारिश बनी बाधा, राज्यपाल और कृषि मंत्री नहीं पहुंच सके सबौर; वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राष्ट्रीय आम समागम का हुआ समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर।बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम-सह-कार्यशाला का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन एवं बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर सबौर नहीं पहुंच सका। इसके बाद दोनों अतिथियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आम उत्पादन, अनुसंधान एवं किसानों को नई तकनीक से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और किसानों की सक्रिय भागीदारी से उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि […]

Bhagalpur: पड़ाव संघ की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, 5 अगस्त को निकलेगी कांवर यात्रा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

10 अगस्त को बाबा वासुकीनाथ में होगा जलाभिषेक प्रदीप विद्रोही भागलपुर । सावन माह में आयोजित होने वाली कहलगांव की ऐतिहासिक कांवर यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को किला दुर्गी स्थान परिसर में पड़ाव संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस वर्ष की कांवर यात्रा को अधिक भव्य, व्यवस्थित और आध्यात्मिक स्वरूप देने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में यात्रा की तिथि, धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पड़ाव संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस […]