Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: एक आरटीआई, तीन जवाब! शिक्षा विभाग के विरोधाभासी उत्तरों ने खड़े किए गंभीर सवाल, सूचना देने में देरी पर उठे प्रश्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

टीएनबी कॉलेजिएट इंटर विद्यालय के खेल मैदान में प्रस्तावित पार्क निर्माण से जुड़ी सूचना पर विभागीय कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। लेकिन भागलपुर शिक्षा विभाग से जुड़ा एक मामला अब इसी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। एक ही आरटीआई आवेदन पर अलग-अलग कार्यालयों से मिले परस्पर विरोधाभासी जवाबों ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या सूचना उपलब्ध होने के बावजूद उसे समय पर नहीं दिया गया या फिर विभागीय समन्वय की कमी के कारण आवेदक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर […]

Bhagalpur: श्रावणी मेले में पहली बार ‘अदृश्य पुलिस’ का पहरा, AI और फेस रिकॉग्निशन तकनीक से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खोए कांवरियों की तलाश से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, 110 सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट ऐप से लैस होगा सुल्तानगंज श्रावणी मेला प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध सुल्तानगंज श्रावणी मेले में इस वर्ष श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। पहली बार मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), फेस रिकॉग्निशन सिस्टम, पीपल काउंटिंग तकनीक, आधुनिक सीसीटीवी निगरानी और स्मार्ट मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। जिला प्रशासन का दावा है कि इस तकनीक से भीड़ प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बिछड़े श्रद्धालुओं को कम समय में खोजने में मदद मिलेगी। प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही योजना के अनुसार मेले में AI आधारित पीपल काउंटिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जो मेले […]

Noimg

Bhagalpur: प्रधानमंत्री आवास योजना की फर्जी सूची भेजकर NTPC कहलगांव के कामगारों को बनाया जा रहा निशाना, साइबर ठगी का अलर्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रिपोर्ट : प्रदीप विद्रोही भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत मजदूरों, सुपरवाइजरों और ठेका कर्मियों को साइबर अपराधी अपना निशाना बनाने में जुट गए हैं। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची’ दिखाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी APK फाइल और संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं। इस तरह के संदेश मिलने के बाद परियोजना क्षेत्र के कामगारों में चिंता का माहौल है। हालांकि समय रहते सतर्कता बरतने के कारण अब तक किसी बड़े आर्थिक नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात से एनटीपीसी कहलगांव परियोजना के कई कर्मचारियों और मजदूरों के मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध संदेश वायरल हो रहा है। इस संदेश में दावा किया जा रहा […]

Bhagalpur: मुहर्रम को लेकर वैश्य सभा एवं भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं भाजपा से जुड़े प्रतिनिधियों ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत अमर से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवगछिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही मुहर्रम के दौरान खरीक क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए वहां विशेष सतर्कता एवं अतिरिक्त निगरानी की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए प्रशासन की विशेष निगरानी आवश्यक है। इस पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं पुलिस […]

Bhagalpur: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में खरीफ-2026 अनुसंधान परिषद बैठक शुरू, नवाचार और किसान हित पर हुआ मंथन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में आयोजित 31वीं अनुसंधान परिषद बैठक (आरसीएम-खरीफ 2026) के प्रथम दिन कृषि अनुसंधान की भावी दिशा, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा किसानों की आय एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों से आए विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं तथा विश्वविद्यालय के 300 से अधिक वैज्ञानिकों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय की अनुसंधान उपलब्धियों, विकसित प्रौद्योगिकियों, नई किस्मों, पेटेंट, कॉपीराइट, स्टार्टअप गतिविधियों तथा आगामी अनुसंधान कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर “कृषि विकास की […]

Bhagalpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता, जो सन्हौला थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव की रहने वाली है, ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि देवकुंड गांव निवासी इम्तियाज आलम से करीब 10 वर्ष पूर्व उसके पिता के इलाज के दौरान परिचय हुआ था। समय के साथ दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ हो गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध […]

Bhagalpur: भागलपुर अग्निशमन विभाग को मिली आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर टेंडर गाड़ी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। अग्निशमन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में भागलपुर अग्निशमन विभाग को बड़ी सौगात मिली है। तिलकामांझी स्थित मुख्य अग्निशमन केंद्र के बेड़े में एक अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर टेंडर गाड़ी को शामिल किया गया है। इस नई गाड़ी के शामिल होने से ऊंची इमारतों में लगने वाली आग पर नियंत्रण और राहत-बचाव कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार यह आधुनिक फायर टेंडर ऊंची बहुमंजिला इमारतों तक पहुंचने में सक्षम है। इसमें लगा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म कई मंजिलों तक ऊपर जा सकता है, जिससे अग्निशमन कर्मी ऊंचाई वाले स्थानों पर आसानी से पहुंचकर आग बुझाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य कर सकेंगे। गाड़ी में हाई प्रेशर वाटर सिस्टम एवं फोम आधारित […]

Bhagalpur: नशे के साये में बढ़ रहा अपराध, इंडक्शन चूल्हा चोरी करते युवक को दुकानदारों ने दबोचा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नशे के साये में बढ़ रहा अपराध, इंडक्शन चूल्हा चोरी करते युवक को दुकानदारों ने दबोचा भागलपुर : शहर में बढ़ती नशाखोरी के बीच चोरी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित मारवाड़ी पाठशाला के समीप का है, जहां एक दुकान से इंडक्शन चूल्हा चोरी कर भाग रहे युवक को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार रामसर निवासी रोहित नामक युवक पर दुकान से इंडक्शन चूल्हा चोरी करने का आरोप है। बताया जाता है कि युवक चूल्हे को गमछे में छिपाकर वहां से निकल रहा था। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। दुकानदार किशन कुमार साह एवं […]

Bhagalpur: नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन, भागलपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 22 जून 2026 को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का […]

Bhagalpur: एसडी कॉलेज गौरीपुर में रविवार को होगा सामूहिक योग शिविर

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बिहपुर प्रखंड स्थित एसडी कॉलेज गौरीपुर मैदान में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र के नेतृत्व में आयोजित इस योग शिविर में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम रविवार सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा। मंत्री इं. शैलेंद्र ने अपने संदेश में कहा कि योग दिवस का यह आयोजन ऐतिहासिक बने और अधिक से अधिक लोग योग को अपने दैनिक जीवन […]