Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: बिहपुर विधानसभा के सभी 316 बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना 134वां संस्करण भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का रविवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। भाजपा बूथ अध्यक्षों के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने भाग लिया। पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने खरीक प्रखंड के चोरहर पंचायत स्थित बूथ संख्या-214 पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश मंडल, भाजपा बूथ अध्यक्ष निकेश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। […]

Noimg

Bhagalpur: माहवारी लज्जा नहीं, प्रकृति का वरदान है : सुमन सोनी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बिहारी कन्या मध्य विद्यालय, मिरजानहाट में 25 मई से 30 मई तक आयोजित छह दिवसीय माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ। अभियान का उद्देश्य किशोरियों एवं समुदाय के बीच माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल शिक्षिका सह प्रधानाध्यापिका सुमन सोनी ने किया। इस दौरान छात्राओं को माहवारी से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा स्वच्छ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। प्रधानाध्यापिका सुमन सोनी ने कहा कि “माहवारी कोई शर्म या लज्जा का विषय नहीं, बल्कि प्रकृति का एक महत्वपूर्ण वरदान है। प्रत्येक किशोरी को माहवारी शुरू होने से पहले इसकी सही जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वह […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन सुचारू होने तक नाव सेवा रहेगी निशुल्क : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा, 203 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में आयोजित बैठक में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों एवं विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर आवागमन पूरी तरह सुचारू होने तक आम लोगों से नाव सेवा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही निजी दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर इसे पूरा किया […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भाजपा प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में हुए शामिल कार्यकर्ताओं को दिया संगठन सशक्तिकरण और जनसेवा का मंत्र भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चंपानगर स्थित पूरनमल बाजोरिया सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। समारोह में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और […]

Bhagalpur: दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, प्रेमी के घर पहुंचने पर शुरू हुआ विवाद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पांच माह साथ रहने का दावा, परिजनों ने घर में रखने से किया इंकार भागलपुर। सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव में प्रेम संबंध, विवाह और पारिवारिक विवाद का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की एक विवाहित महिला ने अपने पड़ोस के युवक के साथ प्रेम विवाह करने का दावा किया है। हालांकि प्रेमी के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने महिला को स्वीकार करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार सिलहन गांव निवासी 25 वर्षीय मोनी कुमारी ने बताया कि गांव के ही 19 वर्षीय दिलखुश यादव के साथ उसकी पहचान हुई थी। घर पास-पास होने के कारण दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, […]

Noimg

Bhagalpur: बिहारीगंज–बिहपुर नई रेल लाइन को प्रशासनिक स्वीकृति, सांसद अजय मंडल ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल ने बिहारीगंज–बिहपुर वाया चौसा–पचरासी नई रेल लाइन परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे कोसी और अंग क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। सांसद अजय मंडल ने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के लिए उन्होंने पूर्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को प्रमुखता से उठाया था। अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे लाखों लोगों की उम्मीदों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहारीगंज से बिहपुर तक चौसा और पचरासी धाम होते हुए रेल संपर्क स्थापित होने से […]

Noimg

Bhagalpur: सुजय सौरभ बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की प्रबंधन समिति ने राज्य में बॉल बैडमिंटन खेल के विकास और लोकप्रियता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं खेलप्रेमी सुजय सौरभ को संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एवं विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव ने मनोनयन की घोषणा करते हुए कहा कि सुजय सौरभ ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और सामाजिक योगदान का लाभ संघ को मिलेगा तथा राज्य में बॉल बैडमिंटन के विस्तार को नई गति मिलेगी। गौरतलब है कि सुजय सौरभ बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष, रामनवमी शोभायात्रा के सह-संयोजक तथा दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक और संगठनात्मक […]

Noimg

Bhagalpur: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

डीएम और सिटी एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं सिटी एसपी ने नाथनगर स्थित पूरणमल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के शामिल होने की संभावना है, जबकि समापन सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहुंचने […]

Noimg

Bhagalpur: मुरहन में शॉर्ट सर्किट से जियो टावर में लगी आग, तकनीकी उपकरण जलकर खाक-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

आग लगने से कई गांवों की नेटवर्क सेवा प्रभावित, घंटों बाद स्थिति हुई सामान्य भागलपुर। गोराडीह प्रखंड के मुरहन गांव स्थित जियो मोबाइल टावर में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन टावर में लगे कई महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग के कारण आसपास के क्षेत्रों में जियो की मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में टावर परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और टावर परिसर में लगे उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे, कार्यकर्ताओं को दिया विकसित भारत और जनसेवा का संदेशGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाथनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। शिविर को संबोधित करते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और जनसेवा से जुड़ी भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और […]