Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: पीरपैंती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

‘स्वस्थ युवा-स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत छापेमारी, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई भागलपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीरपैंती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ‘स्वस्थ युवा-स्वस्थ भागलपुर’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम […]

Noimg

Naugachia: अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद नवगछिया । मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) नवगछिया में धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। यह त्योहार रमजान के लगभग 70 दिन बाद आता है और इसे कुर्बानी के पर्व के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है। साथ ही यह वार्षिक हज यात्रा के समापन का भी प्रतीक माना जाता […]

Noimg

Bhagalpur: पीरपैंती में द्विदिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापनGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पीरपैंती । पीरपैंती सहारा कॉलोनी स्थित रेशमी अनुजालय परिसर में आयोजित द्विदिवसीय संतमत सत्संग का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन सहरसा वाले स्वामी निर्मलानन्द जी महाराज के अंतिम उपदेश और आशीर्वचन के साथ संपन्न हुआ। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन मलिकपुर पीरपैंती लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं के सान्निध्य और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग में लालू पासवान, लक्ष्मण दास, शिवदास, हेगुरु, नीतू कुमारी, रेशमी कुमारी, श्रीमती देवी और गोपाल मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को […]

Noimg

Bhagalpur: पीरपैंती में द्विदिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापनGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पीरपैंती । पीरपैंती सहारा कॉलोनी स्थित रेशमी अनुजालय परिसर में आयोजित द्विदिवसीय संतमत सत्संग का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन सहरसा वाले स्वामी निर्मलानन्द जी महाराज के अंतिम उपदेश और आशीर्वचन के साथ संपन्न हुआ। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन मलिकपुर पीरपैंती लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं के सान्निध्य और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग में लालू पासवान, लक्ष्मण दास, शिवदास, हेगुरु, नीतू कुमारी, रेशमी कुमारी, श्रीमती देवी और गोपाल मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को […]

Noimg

Bhagalpur: सबौर के ममलखा में सांसद अजय मंडल ने लिया कटावरोधी कार्यों का जायजा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

10 करोड़ की योजना का किया निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का दिया निर्देश भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल ने सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा पंचायत के चायचक से ममलखा तक चल रहे बाढ़ कटावरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर की ओर से लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य का सांसद ने गहनता से जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सांसद अजय कुमार मंडल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कटावरोधी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों में हो […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ भागलपुर जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पारंपरिक उत्साह, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। गुरुवार की सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ईद की रौनक देखने को मिली। जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की विशेष नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। सुबह से ही लोग नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में धार्मिक आस्था और सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ भागलपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में उत्सवी माहौल देखने को मिला। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की। कर्णगढ़, बरहपुरा, भीखनपुर, शाह मार्केट समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नए कपड़ों में बच्चे, बुजुर्ग और […]

Noimg

Bhagalpur: बिजली संकट से फूटा लोगों का गुस्सा, रेलवे अंडरपास के पास सड़क जाम-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

72 घंटे से बिजली गुल, पेयजल संकट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन भागलपुर । भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत रामपुर खुर्द पंचायत में लगातार 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज बिजली उपभोक्ताओं ने रेलवे अंडरपास के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से इलाके में बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को जनरेटर के सहारे पानी की टंकी भरवानी पड़ रही है, जिस पर 500 से 1000 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। लगातार बिजली बाधित रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों […]

Bhagalpur: शिव मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी का नाग समेत कई जेवरात ले उड़े चोर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मंदिर के टूटे मिले ताले, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस जांच में जुटी भागलपुर संवाददाता। भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित एक शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार सुबह जब लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का मुख्य दरवाजा तथा अंदर लगे कई ताले और कुंडियां टूटी हुई मिलीं। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। जब ग्रामीण मंदिर के अंदर पहुंचे तो वहां से चांदी का नाग, बजरंगबली […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रेम विवाह के बाद युवक की जमकर पिटाई, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर बुधवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे एक युवक पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दर्जनों लोगों ने युवक को घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक की शर्ट तक फाड़ दी गई, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बावजूद गुस्साए परिजन युवक पर हमला करने का प्रयास करते रहे। बाद में […]