Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: विश्व ऊदबिलाव दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं वीडियो प्रेजेंटेशन आयोजित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर लोगों को ऊदबिलाव (Otter) एवं जलीय जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम एवं वीडियो प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में नमामि गंगे जलज परियोजना अंतर्गत ब्राइट बे कोचिंग संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जलज परियोजना सहयोगी राहुल कुमार राज ने ऊदबिलाव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊदबिलाव स्वच्छ एवं स्वस्थ नदी पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है। इसकी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि संबंधित जल स्रोत प्रदूषण मुक्त और जैव विविधता से समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि गंगा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में पाए […]

Noimg

Bhagalpur: आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राधोपुर गांव में बीती रात आए तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आंधी के दौरान पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राधोपुर गांव निवासी हरी प्रसाद मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात में अपने बासा पर सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और तूफान शुरू हो गया। तेज हवा के कारण पास का एक बड़ा पेड़ टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो […]

Noimg

Bhagalpur: आंधी-बारिश में बिजली का खंभा गिरने से महिला की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तीन घंटे तक मलबे में दबी रही महिला, सात बच्चों के सिर से उठा मां का साया भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर गांव में देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। तेज तूफान के बीच बिजली का खंभा झोपड़ीनुमा घर के बरामदे पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से महिला मलबे में दब गई। बताया जा रहा है कि महिला करीब तीन घंटे तक मलबे के नीचे दबी रही और दर्द से तड़पती रही, लेकिन खराब मौसम और अंधेरे के कारण समय पर राहत कार्य नहीं हो सका। मृतका की पहचान गुजाली मंडल की 40 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। परिजनों […]

Noimg

Bhagalpur:सुल्तानगंज पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्तनडीह गांव में अवैध हथियार निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर […]

Noimg

Bhagalpur:चक्रवाती तूफान से 40 घंटे अंधेरे में रहा भागलपुर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में आए तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और चक्रवाती तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तूफान के कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। भागलपुर शहर समेत आसपास के कई इलाकों में करीब 40 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार बिजली बाधित रहने के कारण पेयजल संकट, मोबाइल नेटवर्क की समस्या, कारोबार पर असर और भीषण गर्मी के बीच आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं। कई इलाकों में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं अस्पतालों, दुकानों और घरेलू कामकाज पर भी बिजली कटौती का व्यापक असर देखने को मिला। इसी बीच बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल कराने […]

Noimg

Bhagalpur:भागलपुर में तेज आंधी-तूफान से बड़ी तबाही, दर्जनों पक्षियों की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान और तेज बारिश ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, वहीं बड़ी संख्या में पक्षियों की भी मौत हो गई। तेज हवाओं, बारिश और पेड़ों के गिरने से कई पक्षी इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार भागलपुर के झौवाकोठी और खिरनीघाट इलाके में ही कई दर्जन पक्षियों के मृत पाए जाने की सूचना है। मृत पक्षियों में एशियन कोयल, गंगा मैना, बैंक मैना सहित मैना प्रजाति के कई पक्षी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यह आंकड़ा केवल दो इलाकों का है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे जिले में इस आंधी-तूफान के कारण कितने पक्षियों की जान गई […]

Noimg

Bhagalpur:बकरीद को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस लाइन से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में सिटी डीएसपी अजय चौधरी सहित कई इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पूरे मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की […]

Noimg

भागलपुर में भीषण चक्रवाती तूफान से भारी तबाही-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

रातभर चला राहत अभियान, सड़कों से हटाए गए गिरे पेड़ भागलपुर में देर रात आए भीषण चक्रवाती तूफान ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी। अनुमानित 85 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, सड़कें बाधित हो गईं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तूफान थमते ही वन प्रमंडल भागलपुर की टीम रात से ही राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। कई इलाकों में अब भी युद्धस्तर पर क्षतिग्रस्त और गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है। वन विभाग ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों […]

Noimg

मधुरापुर बाजार में अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर मचाया उत्पात-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

दुकानदार की पिटाई, गोलीबारी से बाजार में दहशत भागलपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में सोमवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारबंद बदमाशों ने बाजार में मारपीट और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार दो अपराधी बलाहा हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे और वहां चाट एवं नाश्ते की दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे। पीड़ित दुकानदार की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी सिकंदर सिंह के पुत्र गौतम भारती के रूप में हुई है। पीड़ित ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप […]

Noimg

भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कार्यों की हुई समीक्षा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों के सफल संचालन पर दिया गया जोर भागलपुर । जिलाधिकारी भागलपुर की अध्यक्षता में नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन (एनडीएलएम) की जिलास्तरीय समिति (डीएलआईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुपालन एवं पशुधन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त भागलपुर, डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, विमूल भागलपुर के प्रबंधक, डॉ. गोपाल कृष्ण कन्हैया (नोडल एनडीएलएम) एवं डॉ. संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी नगर पंचायतों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। समीक्षा के दौरान डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं […]