May 15, 2026
NAUGACHIA : नाव पर सवार होकर निकली बारात, दूल्हे की कमर में बंधी तलवार बनी आकर्षण का केंद्र || GS NEWS
UncategorizedDESK 111विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के कारण नाव से पहुंचे बाराती नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद शादी-विवाह के मौसम में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण अब लोगों को नाव के सहारे गंगा पार करनी पड़ रही है। इसी बीच बुधवार को नवगछिया से निकली एक अनोखी बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। दूल्हे की गाड़ी पूरी तरह सजाई गई थी, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बारात को महादेवपुर घाट पर ही वाहन रोकना पड़ा। इसके बाद दूल्हा और बाराती नाव पर सवार होकर शादी के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार तेतरी गांव निवासी नीतीश कुमार, पिता भगीरथ मंडल, नाव से घोघा निवासी पगो मंडल की पुत्री […]