Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: जन्मदिन पर शुभम यादव ने किया पौधरोपण, सादगी से मनाया जन्मदिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी शुभम यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जन्मदिन को सादगीपूर्ण तरीके से मनाते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। जन्मदिवस के अवसर पर एकदिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ लिया। वहीं, श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार में विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर शुभम यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना […]

Noimg

Naugachia: आरओबी पर टेंपो पलटने से हार्डवेयर कारोबारी का डिलीवरीकर्मी घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के आरओबी पर शनिवार को टेंपो पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान भागलपुर के भीखनपुर निवासी फिरोज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फिरोज टेंपो से नवगछिया की एक दुकान में हार्डवेयर सामग्री की डिलीवरी करने आया था। इसी दौरान आरओबी पर अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में फिरोज घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हादसे में घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। DESK2026

Noimg

Naugachia: क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, लंबित वारंट-इश्तिहार के निष्पादन पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में लंबित वारंट एवं इश्तिहार का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा न्यायालय में विचारण के दौरान उपस्थित नहीं होने वाले अभियुक्तों के जमानतदारों की जमानत जब्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में आरसेट से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन कराने तथा लंबित मामलों में त्वरित विचारण की प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि लंबित कांडों की नियमित समीक्षा कर उनके अनुसंधान एवं निष्पादन में तेजी लाई जाए, ताकि अपराधियों के विरुद्ध समय पर […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया के गौशाला रोड़ में अख्तर डेंटल क्लिनिक का भव्य शुभारंभ- GS NEWE

bihar bhagalpurDESK20260

आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं से मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव समेत शहर के शिक्षाविद, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य लोग रहे मौजूद नवगछिया। शहरवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय के सामने अख्तर डेंटल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि एवं समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, क्लिनिक के संचालक डॉ. मो. अजहर अख्तर के पिता एवं सुप्रसिद्ध शिक्षक मो. अख्तर आलम तथा उनकी माता शिक्षिका जीनत आरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं […]

Noimg

Naugachia: चलती ट्रेन से महिला का टैबलेट लेकर भागा चोर, तकनीकी मदद से जीआरपी ने किया बरामद,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। कटिहार से भागलपुर जा रही भागलपुर-कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर बाद चोरी की घटना से यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। नवगछिया क्षेत्र में ट्रेन के पहुंचने के दौरान एक चोर महिला यात्री का टैबलेट लेकर चलती ट्रेन से उतरकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोर का पीछा किया। बाद में तकनीकी माध्यम से टैबलेट की लोकेशन ट्रेस कर जीआरपी ने चोरी गया टैबलेट बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर साहू टोला निवासी सुनंधा कुमारी भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के नवगछिया क्षेत्र में पहुंचने के दौरान एक युवक ने उनका टैबलेट ले लिया […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया के गौशाला रोड़ में अख्तर डेंटल क्लिनिक का भव्य शुभारंभ, आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं से मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव समेत शहर के शिक्षाविद, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य लोग रहे मौजूद नवगछिया। शहरवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय के सामने अख्तर डेंटल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि एवं समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, क्लिनिक के संचालक डॉ. मो. अजहर अख्तर के पिता एवं सुप्रसिद्ध शिक्षक मो. अख्तर आलम तथा उनकी माता शिक्षिका जीनत आरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं अंगवस्त्र से सम्मान के साथ हुई। इसके बाद विधिवत रूप […]

Noimg

Naugachia: मधुश्रावणी महापर्व के पांचवें दिन विशेष पूजा-अर्चना, नवगछिया में परंपरा और आस्था का संगम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: मिथिलांचल की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का प्रतीक मधुश्रावणी महापर्व इन दिनों पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवगछिया सहित आसपास के मैथिल परिवारों में इस पर्व की विशेष रौनक देखने को मिल रही है। शुक्रवार को महापर्व के पांचवें दिन नवविवाहिताओं ने विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। मधुश्रावणी पर्व नवविवाहित महिलाओं का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे विवाह के बाद प्रथम सावन में मायके में रहकर मनाने की परंपरा है। लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले इस पर्व में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं। भगवान शिव, माता पार्वती, नाग देवता तथा गौरी की पूजा के साथ लोककथाओं का श्रवण कराया […]

Noimg

Naugachia: मद्यनिषेध के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की कार्रवाई, 28.50 लीटर अवैध शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । 06 अगस्त 2026 को रंगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक उजला रंग का कार रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 11 एआर- 3611 अवैध शराब की खेप लेकर गोपालपुर से रंगरा चौक की ओर जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में रंगरा थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा चौक के समीप वाहन जांच प्रारंभ किया गया। जांच के दौरान उक्त वाहन की तलाशी के क्रम में कुल- 22.50 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही वाहन सवार व्यक्ति पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र के कसमरा निवासी रूपेश कुमार पिता अरूण मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख़्या- 201/26, धारा- 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2016 के तहत् […]

Noimg

Naugachia: रंगरा में सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे ने दे दी जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित रंगरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) भोला प्रसाद मंडल के पुत्र रंजीत कुमार राणा ने घर में जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार रंजीत कुमार राणा गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। शुक्रवार को जब काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के अंदर सीढ़ी के पास शव मिला। यह दृश्य देखते […]

Noimg

Naugachia: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

24 घंटे में नवगछिया पुलिस ने किया खुलासा नवगछिया पुलिस ने अपहरण एवं हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को कमलेश्वरी मिस्त्री ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनका पुत्र उमेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर को दिखाने नवगछिया […]