Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: सड़क किनारे मां बनी, कुछ ही देर में उसी मां ने नवजात की जिंदगी छीन ली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बरुण बाबुल, जीएस न्यूज नवगछिया. वर्षों से सड़कों पर भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही एक युवती शुक्रवार को सड़क किनारे मां बनी, लेकिन बच्चे के जन्म के कुछ ही देर बाद उसकी जिंदगी खत्म हो गई. नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा आचार्य टोला, लक्ष्मीपुर गोसाईं गांव चौक के समीप हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पेड़ के नीचे दिया बच्चे को जन्म, फिर हुई दर्दनाक घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को शुक्रवार शाम सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे प्रसव पीड़ा हुई. कुछ ही देर में उसने नवजात को जन्म दिया. इसके बाद उसने नवजात को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद भी वह मृत नवजात को […]

Noimg

Naugachia: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मंजूषा अंगवस्त्र भेंट कर प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नवगछिया में स्थानीय बुनकरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की गई। नवगछिया अधिवक्ता संघ के महासचिव अजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा, रजनीकांत सिंह, पवन कुमार गुप्ता एवं अन्य लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर भागलपुर और नवगछिया के स्थानीय बुनकरों द्वारा निर्मित मंजूषा पेंटिंग से सुसज्जित अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। भेंट किए गए अंगवस्त्रों पर अंग प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली महासती बिहुला-विषहरी की लोकगाथा पर आधारित मंजूषा कला की आकर्षक चित्रकारी की गई थी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय हथकरघा उद्योग, मंजूषा कला तथा पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देना और बुनकरों की कला को व्यापक पहचान दिलाना था। इस […]

Noimg

Naugachia: सूने घर में चोरी, नकदी समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर,नवगछिया के पकरा का मामला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला पकड़ा वार्ड संख्या-3 में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित रवि कुमार सिंह ने इस संबंध में नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, रवि कुमार सिंह 2 अगस्त 2026 की रात करीब दो बजे पूरे परिवार के साथ पटना गए थे। 5 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी सामान बिखरा पड़ा था, जबकि पीछे का दरवाजा खुला और मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। पीड़ित ने आवेदन में बताया है […]

Noimg

Naugachia: सीमेंट गोदाम में करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। शहर के जहान्वी चौक स्थित एक सीमेंट गोदाम में गुरुवार को काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गोदाम में अफरातफरी मच गई। सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मजदूर को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सकलदेव यादव (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सकलदेव यादव ट्रक से सीमेंट की बोरियां उतारने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गोदाम में लगी एक मशीन में अचानक विद्युत प्रवाह आ गया। मशीन के संपर्क में आते ही उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे वह झुलसकर मौके पर ही गिर […]

Noimg

Naugachia: कोसी पार अवैध शराब की भट्ठी पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार लीटर जावा घोल व 140 लीटर चुलाई शराब नष्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया उत्पाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसी नदी पार संचालित एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 4 हजार लीटर जावा महुआ घोल एवं 140 लीटर चुलाई शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास के नेतृत्व में कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम नाव के जरिए कोसी नदी पार कर नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा स्थित गोढ़ी टोला वार्ड संख्या-14 पहुंची, जहां अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही शराब निर्माण में शामिल […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस की प्रभावी अनुसंधान एवं सशक्त अभियोजन से एक और अपराधी को कठोर सजा नवगछिया पुलिस की प्रभावी अनुसंधान एवं सशक्त अभियोजन से खरीक थाना कांड संख्या – 231/2022, पॉक्सो कांड संख्या- 83/2023 में एक और अपराधी को कठोर सजा दी गई। घटना 22 सितंबर 2022 को नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र की है। जहां घर से कॉलेज में नामांकन के लिए निकली, एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 231/22, धारा- 302/ 376/309/34 भादवि एवं 04 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि कन्हैया कुमार के द्वारा छात्रा को बहला फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘अख्तर डेंटल क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ कल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। शहरवासियों के लिए आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक नई पहल के तहत ‘अख्तर डेंटल क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ 8 अगस्त को किया जाएगा। गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय के सामने खुलने जा रहे इस क्लिनिक में दांतों एवं मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का आधुनिक तकनीक से उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। क्लिनिक का संचालन डॉ. मो. अजहर अख्तर (बीडीएस, दरभंगा) द्वारा किया जाएगा। डॉ. अख्तर ने बताया कि मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक उपकरणों और बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। क्लिनिक में दांतों की सामान्य जांच से लेकर जटिल दंत उपचार तक की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां रूट कैनाल (आरसीटी), दांत निकालना, दांतों में […]

Noimg

Naugachia: परबत्ता में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम का विरोध, आरोपित फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची नवगछिया उत्पाद विभाग की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गया। उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि गश्ती दल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचते ही आरोपित की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसके पति ने शराब नहीं पी है और उसे नहीं ले जाने दिया जाएगा। […]

Noimg

Naugachia: कदवा फोरलेन पर बड़े गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क मरम्मत की उठी मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नवगछिया-कदवा फोरलेन सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। बाबा विशु राउत सेतु के संपर्क पथ पर कदवा गोला टोला (पंचगछिया) के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें जमा बारिश का पानी राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर रात के समय यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है। इसके कारण बाइक सवारों सहित अन्य वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जर्जर स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग की ओर […]

Noimg

Naugachia: कदवा में सड़क पर बने गड्ढे के कारण सीएनजी ऑटो पलटा, छह कांवरिया घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया प्रखंड के कदवा स्थित बाबा विशु राउत सेतु पहुंच पथ पर मिलन चौक के समीप गुरुवार को सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार छह कांवरिया घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मधेपुरा जिले के बरेली बाजार के निवासी हैं और महादेवपुर घाट से गंगाजल लेकर सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। घायलों में जोगेंद्र महतो के पुत्र सरोज कुमार, उनकी पत्नी चंदन कुमारी, पुत्री सोनाक्षी कुमारी, दुखन महतो की पत्नी सुनीता देवी, जोगेंद्र महतो के पुत्र विनोद कुमार सहित छह लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों एवं कदवा थाना पुलिस की सहायता से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सरोज कुमार की […]