Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: हर दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी, सप्ताह में तीन बार 18 घंटे की पैदल यात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के ‘कन्हैया बम’ बने आस्था की मिसाल सावन में सप्ताह के छह दिन कांवर पथ पर बीतते हैं शिक्षक कन्हैया कुमार के, सिर्फ शनिवार को रहते हैं घर नवगछिया। शिवभक्ति जब साधना बन जाती है तो कठिन से कठिन राह भी आसान लगने लगती है। नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव पंचायत के संत नगर टोला निवासी शिक्षक कन्हैया कुमार, जिन्हें कांवर पथ पर लोग ‘कन्हैया बम’ के नाम से जानते हैं, सावन में अपनी अनूठी तपस्या के कारण हजारों शिवभक्तों के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं। वे हर दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक करते हैं और सप्ताह में तीन बार सुल्तानगंज से लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा महज 18 […]

Noimg

Naugachia: शिक्षा विभाग में उदयपुर राजस्थान के वर्कशॉप में डॉ. चंदन का चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नारायणपुर:-: ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल भ्रमरपुर के शिक्षक डॉ कुमार चंदन का चयन शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र रीजनल सेंटर हवाला खुर्द बडगांव उदयपुर राजस्थान द्वारा आयोजित दस दिवसीय वर्कशॉप के लिए हुआ है। डॉ चंदन द्वारा वहाँ पर दस दिवसीय कार्यशाला हमारी सांस्कृतिक विविधता विषय पर भाग लेंगे। डॉ चंदन ने दूरभाष पर बताया की बिहार से बाहर जाकर प्रशिक्षण लेना मेरा पहला अनुभव होगा। यह मेरे लिए ही नही बल्कि भागलपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रशिक्षण वर्कशॉप से न केवल हमें अपनी बल्कि अन्य भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़े विभिन्न रोचक सांस्कृतिक विविधताओं एवं अवधारणाओं को जानने का मौका मिलेगा। कार्यशाला से हम जो कुछ सीखेंगे […]

Noimg

Naugachia: दूसरे सोमवारी पर शिवभक्ति में सराबोर हुआ जगतपति नाथ महादेव मंदिर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मुख्य यजमान बने नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ विशेष रुद्राभिषेक; देर रात तक गूंजते रहे शिवभजन नवगछिया। सावन मास की दूसरे सोमवारी पर नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही मिनी डाक बम, कांवरियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा राज्य की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा। दूसरे सोमवारी […]

Noimg

Naugachia: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, दो महिला गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के नयाटोला भवानीपुर गांव में महिलाओं को रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव की कई महिलाओं से रुपये दोगुना करने का झांसा देकर बड़ी रकम ऐंठ ली। जब पीड़ित महिलाओं ने अपनी जमा राशि वापस मांगी तो उन्हें धमकाया गया और गाली-गलौज कर भगा दिया गया। पीड़िता ने 8 अगस्त को रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उसने बताया कि नयाटोला भवानीपुर निवासी राजो देवी सहित तीन-चार महिलाओं ने अधिक मुनाफा और रुपये दोगुना करने का लालच देकर उससे नकद […]

Noimg

Naugachia: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिसुबाबा स्थान चौक के पास दर्दनाक हादसा; तेतरी जीरोमाइल से आ-जा रहे थे चारों युवक दो परिवारों के बुझ गए चिराग नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के बिसुबाबा स्थान चौक के समीप सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर चारों युवक खून से लथपथ पड़े थे। सूचना […]

Noimg

Naugachia: संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा ने चलाया सामाजिक समरसता अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। संत शिरोमणि रविदास के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा जिला नवगछिया की ओर से तेतरी, धरहरा सहित गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत काशी से लाए गए पवित्र कलश के पूजन के साथ हुई। कलश को नीतेश कुमार दास और मधु देवी काशी से नवगछिया लेकर आए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय ने संत रविदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने तथा सामाजिक समरसता की […]

Noimg

Naugachia: 49,500 रुपये लेने के बाद टायर नहीं देने का आरोप, ट्रक चालक ने थाने में दिया आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया में टायर खरीदने पहुंचे 18 चक्का ट्रक चालक ने 49,500 रुपये लेने के बाद टायर नहीं देने और रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर चालक ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राजू कुमार (48) 18 चक्का ट्रक चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वह कुरसेला से ट्रक खाली कर रामपुर हाट जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक का टायर बदलवाने के लिए नवगछिया स्थित टायर हाउस पहुंचे। चालक के अनुसार, दुकान संचालक के सामने उनके स्टाफ से टायर खरीदने और लगाने को लेकर […]

Noimg

Naugachia: दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप, महिला थाना में प्राथमिकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी रेशमी कुमारी ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना में दिए आवेदन के अनुसार, रेशमी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उसका पति मिथुन कुमार अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के कहने पर उसके साथ मारपीट करता है तथा मायके से दहेज की रकम लाने के लिए दबाव बनाता है। महिला का आरोप है कि 17 जुलाई 2026 को घर में अकेली होने के दौरान उसके […]

Noimg

Naugachia: सेवा श्री ने श्रद्धा के साथ किया महाप्रसाद वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सामाजिक संस्था सेवा श्री की ओर से प्रत्येक शनिवार को नवगछिया बस स्टैंड स्थित सुंदरम रेस्टोरेंट परिसर में आयोजित होने वाला महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम इस शनिवार भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंडित अजित पांडे नें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा एवं सेवा का माहौल बना रहा। संस्था के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। सेवा श्री के सदस्यों ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक शनिवार नियमित रूप […]

Noimg

Naugachia: कोसी की गगरा धार में डूबने से किशोर की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के सधुआ गांव निवासी एक किशोर की शनिवार को कोसी नदी की गगरा धार में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सधुआ गांव निवासी सुभाष कुमार यादव के पुत्र रोहित राज के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रोहित राज घर से भैंस चराने के लिए निकला था। इसी दौरान वह पश्चिमी रेलवे केबिन की ओर स्थित गगरा धार में नहाने चला गया। बताया गया कि जिस समय रोहित धार में नहा रहा था, वहां आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते […]