Tag Archives: naugachia news

NAUGACHIA : घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, बिहपुर में सनसनी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और थोड़ी ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। […]

NAUGACHIA : नवगछिया एनएच-31 किनारे मजदूर की निर्मम हत्या || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया एसपी कार्यालय के महज 300 मीटर दूर हाई वे पर घटी घटना पत्नी नें अस्पताल पहुँच कर किया शव का शिनाख्त विवाद या अवैध – संबंध हर पहलू पर पुलिस कर रही जाँच नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 के किनारे मंगलवार को खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि एनएच से लेकर समीप स्थित केला खेत तक खून बिखरा पड़ा मिला, जिससे प्रथम दृष्टया से ही यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था । मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी सपहा निवासी 35 वर्षीय कैलाश सिंह पिता राधे सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार […]

NAUGACHIA : जिलापरिषद अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद इस्माइलपुर सीएचसी में दोबारा जांच, टीम ने घंटों की पूछताछ के साथ रिकॉर्ड खंगाले || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक बार फिर त्रिस्तरीय टीम द्वारा विस्तृत जांच की गई। अस्पताल के पूर्व प्रभारी डॉ. राकेश रंजन कुमार पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए जिलापरिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल के हस्तक्षेप के बाद सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने दो अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया था। इसी कड़ी में मंगलवार को दूसरी जांच टीम इस्माइलपुर सीएचसी पहुंची। टीम ने सबसे पहले पूर्व प्रभारी डॉ. राकेश रंजन कुमार से पूछताछ की। इसके बाद आरोप लगाने वाले कर्मियों से घंटों तक सवाल-जवाब किया गया। साथ ही अन्य कर्मचारियों से भी लिखित और मौखिक बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान टीम ने […]

NAUGACHIA : सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद दूसरे दिन भी पसरा मातम, गांव में शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर  क्षेत्र में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक छात्र के घर में चीख-पुकार और गम का माहौल बना हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे गोपालपुर–सुकटिया सैदपुर सड़क स्थित महंत बाबा चौक के पास एक अनियंत्रित टोटो ने साइकिल सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार छात्र अंकित कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सोमवार […]

NAUGACHIA : नवगछिया के द होप हॉस्पिटल में भव्य नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया सैकड़ों मरीजों का इलाज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया स्थित The Hope Hospital में आज एक भव्य नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। आईएमटी मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस अस्पताल में आयोजित कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और इलाज कराया। कैंप में पटना के प्रसिद्ध गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अविनाश चंद्र एवं भागलपुर के एमडी फिजिशियन डॉ. प्रवीण कुमार कौशल ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित मरीजों का जांच-परीक्षण कर पूरी तरह नि:शुल्क इलाज किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मनीष कुमार खड़गा, डिप्टी डायरेक्टर दिगंबर कुमार झा, डिप्टी डायरेक्टर विश्वजीत कुमार गुप्ता, प्रबंधक सुशील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। […]

NAUGACHIA : अव्यवस्था और लापरवाही का अड्डा बना नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, मरीज बेहाल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों गंभीर अव्यवस्था और लापरवाही के आरोपों के बीच घिरी हुई है। इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को यहां बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। डॉक्टर से दिखाने की प्रक्रिया इतनी जटिल और अव्यवस्थित हो गई है कि कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना इलाज लौटने को मजबूर हो रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। गेट पर तैनात रहने वाले सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं दिखते। कई गार्ड अस्पताल परिसर में इधर-उधर घूमते या अन्य कामों में व्यस्त नजर आते हैं। इतना ही नहीं, ड्रेस कोड का भी […]

NAUGACHIA : सिंहपुर पूरब पैक्स चुनाव में सुभाष यादव चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : सिंहपुर पूरब पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को मवि मधुरापुर (बालक) में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। देर शाम प्रखंड स्थित शिल्प प्रशिक्षण भवन में मतगणना शुरू की गई, जिसमें सुभाष यादव ने शानदार जीत दर्ज की। परिणाम के अनुसार, सुभाष यादव को 299 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज साह को 111 मत मिले। इस जीत के साथ सुभाष यादव लगातार चौथी बार सिंहपुर पूरब पैक्स के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में कुल 883 मतदाताओं में से 430 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद सुभाष यादव ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताते हुए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने विजेता […]

NAUGACHIA: दहेज हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजे गए || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : खरीक थाना पुलिस ने दहेज के लिए हत्या के एक मामले में महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी निवासी मु. नौशाद और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि उनकी विवाहित पुत्री की हत्या दहेज के लिए उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा कर दी गई। इस संबंध में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त पाए जाने पर मु. नौशाद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक […]

NAUGACHIA : नवगछिया में बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया: थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। श्रीपुर वार्ड संख्या-1 निवासी संजीत कुमार ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर अपनी बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। आवेदन में संजीत कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच वह अपने साथी दीपक कुमार के साथ सहौरा से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान संतोष धर्मकांटा के पास एक कबाड़ी दुकान के नजदीक उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और कुछ देर के लिए नीचे उतर गए। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि पहले उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। […]

NAUGACHIA : रेलवे ट्रैफिक गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत, शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया: कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया और खरीक स्टेशन के मध्य एक दर्दनाक हादसे में रेलवे के ट्रैफिक गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहलेजा शाहपुर दियारा निवासी स्व. ऋषिदेव राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सुजीत कुमार वर्ष 2007 में रेलवे में ट्रैफिक गेटमैन के पद पर नियुक्त हुए थे और खरीक-नवगछिया सेक्शन में कार्यरत थे। घटना के समय वह रेलवे ट्रैक की जांच करने निकले थे। इसी दौरान दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ की टीम […]