Tag Archives: naugachia news

Noimg

NAUGACHIA के अर्जुन कॉलेज में दर्दनाक हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की तड़पकर मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

परिजनों का आरोप- बिना सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर कराया जा रहा था कार्य, लापरवाही से गई मजदूर की जान; कार्रवाई व मुआवजे की मांग नवगछिया। मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इस्माईलपुर निवासी हाकिम मंडल के 40 वर्षीय पुत्र मिथलेश मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिथलेश मंडल कॉलेज की निर्माणाधीन तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया […]

Noimg

Naugachia: श्रावणी मेला को लेकर एसपी ने महादेवपुर घाट व विक्रमशिला पुल का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने महादेवपुर घाट एवं विक्रमशिला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला अवधि में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना […]

Noimg

Naugachia: सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के पचगछिया टोला कदवा में सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान पचगछिया टोला कदवा निवासी गिरजी प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर चिंता जताते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। DESK2026

Noimg

Naugachia: सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खेत जाने के दौरान सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के क्रम में तोड़ा दम नवगछिया प्रखंड के लक्ष्मीनिया टोला कदवा में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मीनिया टोला कदवा निवासी वकील मंडल की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, अनिता देवी घर से खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा […]

Noimg

Naugachia: काजिकोरिया-राघोपुर बांध मरम्मत कार्य का मंत्री ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्थानीय लोगों से भी मिले पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र, अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश नवगछिया । बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर अंतर्गत काजिकोरिया-राघोपुर बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चल रहे मरम्मत कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ मरम्मत कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बांध मरम्मत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य शीघ्र पूरा करने […]

Noimg

Naugachia: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महादेवपुर घाट पर गंगा में डूब रहे अधेड़ की बची जान, गोताखोरों और डायल 112 की तत्परता से समय पर मिला जीवनदान मधेपुरा निवासी लखन यादव की अस्पताल में हुई पहचान, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे नवगछिया। महादेवपुर घाट पर शुक्रवार शाम एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने एक बार फिर कहावत “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई” को चरितार्थ कर दिया। गंगा नदी में बह रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ को स्थानीय गोताखोरों ने साहस का परिचय देते हुए बाहर निकाला। समय पर डायल 112 पुलिस की सक्रियता और अस्पताल में तत्काल उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परबत्ता थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के समीप महादेवपुर घाट पर स्थानीय […]

Noimg

Naugachia: सावन के स्वागत में सजा जगतपति नाथ महादेव मंदिर, शिवभक्तों के लिए पूरी हुई तैयारियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : सावन माह के प्रथम दिन से नवगछिया का सबसे प्राचीन एवं प्रसिद्ध जगतपति नाथ महादेव मंदिर शिवभक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा एवं विशेष धार्मिक सजावट से भव्य स्वरूप दिया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िया बरारी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल, विश्राम, दर्शन एवं सुचारु आवागमन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर प्रबंधन समिति ने शिवभक्तों से अधिक से अधिक […]

Noimg

Naugachia: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नवगछिया ने किया संत गुरु रविदास का पूजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सामाजिक समरसता का दिया संदेश नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला नवगछिया की ओर से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुबोध सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चित्र पर धूप, दीप, अगरबत्ती, पुष्प, फल एवं मिठाई अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए सत्य, समानता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज से ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जीओ पेट्रोल पंप स्थित निजी बस पड़ाव से बस परिचालन बंद करने का निर्देश, सरकारी बस स्टैंड से होगी बसों की आवाजाही नवगछिया : सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को नवगछिया में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) विजयंत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बाइक, टोटो, बस, ट्रैक्टर समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई। अभियान में मोटर वाहन निरीक्षकों एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने, वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की […]