Tag Archives: naugachia news

NAUGACHIA : मादक पदार्थ के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विभिन्न थाना क्षेत्रों से 91 लीटर देशी शराब, 7.04 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद एवं महिला सहित 09 अभियुक्त गिरफ्तार नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस मे जानकारी देते हुए बताया के अनुसार मंगलवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम साहु टोला भवानीपुर स्थित कन्हैया कुमार के घर से कुल 7.04 ग्राम ब्राउन सूगर बरामद किया गया। साथ ही अवैध मादक पदार्थ के खरीद बिक्री के आरोप में रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर निवासी कन्हैया कुमार पिता महेंद्र साह, गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी विकाश कुमार पिता स्वर्गीय भोला मंडल  एवं एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 96/26 सुसंगत धाराओं में […]

NAUGACHIA : प्रेम प्रसंग ने पतोहू ने करा दी प्रेमी से ससुर की हत्या || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

24 घंटे में पुलिस ने किया कांड का खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंध प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 20/21 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने प्रकाश मंडल के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन […]

NAUGACHIA : नवगछिया स्टेशन को मिलेगी नई रफ्तार: फोर लाइन ट्रैक योजना से दोगुनी होगी क्षमता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन के हालिया निरीक्षण के बाद नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी–कटिहार रेलखंड के सघन निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने संकेत दिया कि भविष्य में इस रूट पर चार लाइन (फोर ट्रैक) बनने से रेलवे की क्षमता दोगुनी हो जाएगी, जिससे नवगछिया स्टेशन का महत्व और बढ़ेगा। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने थानाबिहपुर, खरीक, उमेशनगर होते हुए नवगछिया स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, पैनल रूम, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूरे किए जाएं। […]

NAUGACHIA : अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर बाल भारती में जागरूकता अभियान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

स्काउट-गाइड बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर बाल भारती पोस्ट ऑफिस, नवगछिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल एवं भारत स्काउट एंड गाइड के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने किया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के बच्चों ने पोस्टर, बैनर, स्लोगन और कविताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। बच्चों ने “एक पौधा लगाओ”, “पानी बचाओ”, “प्रदूषण रोकें” और “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” जैसे विषयों पर आकर्षक चार्ट एवं पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पानी और घोंसलों की व्यवस्था करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पृथ्वी को बचाने […]

NAUGACHIA : सेप्टिक टैंक हादसे ने उजाड़े तीन घर, बच्चों की पुकार—“बाबू कखनी आयतो गे माय…?” || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के  कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर कदवा में हुए सेप्टिक टैंक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। बम-बम मंडल, जयनंदन मंडल और श्रीलाल मंडल की दर्दनाक मौत के बाद उनके घरों में अब सन्नाटा और चीख-पुकार गूंज रही है। हादसे के बाद सबसे मार्मिक दृश्य उन मासूम बच्चों का है, जो बार-बार अपने पिता को पुकार रहे हैं—“बाबू कखनी आयतो गे माय…?” लेकिन इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। बम-बम मंडल के बच्चे आशीष, कोमल और धर्मेंद्र अब भी अपने पिता के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जयनंदन मंडल के बच्चे कुणाल, प्रिया और पीयूष घर के दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे हैं। श्रीलाल […]

NAUGACHIA : नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास में तेजी की मांग, डीआरएम को सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) एवं सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरयूसीसी सदस्य कुमार मिलन सागर भी मौजूद रहे और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी कई अहम मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। निरीक्षण के दौरान कुमार मिलन सागर ने बताया कि भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल के निर्देश पर नवगछिया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार […]

NAUGACHIA: सेप्टिक टैंक बना मौत का कुंआ: दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा स्थित पूरब टोला (वार्ड संख्या-3) में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। शौचालय की टंकी (सेप्टिक टैंक) की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला यादव के घर शौचालय टंकी से संबंधित निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर टैंक के अंदर उतरे थे। आशंका जताई जा रही है कि टैंक के भीतर पहले से जमा जहरीली गैस के कारण एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर […]

PURNIA : पूर्णिया में 24 अप्रैल से ‘ज्ञान संगम 2026’ का आयोजन, तीन दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव का आगाज़ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल (VVRS), परोरा में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव “ज्ञान संगम 2026 – विचारों का संगम” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में दी गई। इस उत्सव का आयोजन सब-हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI), पूर्णिया द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के लेखकों, कवियों, विचारकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं साहित्य प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान कर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। ज्ञान संगम का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करना और पूर्वोत्तर भारत व पड़ोसी क्षेत्रों के साथ बौद्धिक एवं सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करना है। […]

NAUGACHIA : दियारा में युवक को मारी गोली, हाथ में लगी चोट; पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा स्थित झल्लू दास टोला में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान संजय मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय मंडल देर शाम अपने दियारा स्थित खेत से नाव के जरिए घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल संजय मंडल का इलाज भागलपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। वहीं, इस मामले में पीड़ित के पिता के आवेदन पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की […]

NAUGACHIA : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठक, प्रचार-प्रसार तेज करने का निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर नवगछिया व्यवहार न्यायालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अफजल आलम ने की। बैठक में सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस वैकल्पिक न्याय प्रणाली का लाभ उठा सकें। अफजल आलम ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का त्वरित और सुलभ समाधान संभव है, जिससे न्याय प्रक्रिया सरल और प्रभावी बनती है। उन्होंने लोक अदालत से संबंधित जारी नोटिसों की तामिला (सेवा) का प्रतिवेदन शीघ्र जमा करने का निर्देश […]