Tag Archives: Purnia news

Purnia: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की पहल से गर्भवती महिला को समय पर मिला रक्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में मानव सेवा की मिसाल पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर मानव सेवा का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद गर्भवती महिला को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन की तत्परता से ऑपरेशन से पूर्व महिला को आवश्यक ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के नेवालाल चौक निवासी रुसी कुमारी को ऑपरेशन से पहले चिकित्सकों ने तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। इसकी सूचना संगठन के पूर्णिया जिला गौ रक्षा प्रमुख नवीन कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन सक्रिय हो गया और तत्काल रक्तदाता की व्यवस्था की गई। […]

Purnia: कटिहार में 2,750 लीटर नकली पेट्रोल बरामद, स्मैक तस्कर की निशानदेही पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,750 लीटर नकली पेट्रोल बरामद किया है। यह कार्रवाई एक स्मैक तस्कर की निशानदेही पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कारोबार का खुलासा किया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, स्मैक तस्कर से पूछताछ के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एक ठिकाने पर छापा मारा। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली पेट्रोल बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस ईंधन की आपूर्ति विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही थी। छापेमारी के दौरान मौके से पेट्रोल बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य सामग्री भी बरामद […]

Purnia: बहादुरगंज में दर्दनाक हादसा, नाइट ड्यूटी कर रहे प्राइवेट गार्ड को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

किशनगंज जिले के बहादुरगंज में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाइट ड्यूटी कर रहे एक प्राइवेट गार्ड की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गार्ड अपनी निर्धारित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल […]

Purnia: पूर्णिया में 12 जुलाई को होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध भर्ती परीक्षा, 8 केंद्रों पर 3,625 अभ्यर्थी होंगे शामिल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में “अवर निरीक्षक मद्य निषेध” पद पर नियुक्ति के लिए 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा एकल पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। जिला मुख्यालय के 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3,625 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने, […]

Purnia: पूर्णिया जिले के 2.78 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में जून माह की पेंशन राशि हस्तांतरित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत शुक्रवार को पूर्णिया जिले के 2 लाख 78 हजार 565 पेंशनधारियों के बैंक खातों में जून 2026 की पेंशन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार सहित सामाजिक सुरक्षा कोषांग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में पेंशन राशि हस्तांतरित किए जाने […]

Purnia: सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

30 आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश पूर्णिया। जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 30 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। प्रत्येक आवेदन का गहन अवलोकन करने के बाद जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से […]

Purnia: छात्रों से संवाद करेंगे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, अधिकाधिक सहभागिता की अपील- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सीमांचल दौरे के क्रम में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्र-छात्राओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य तथा उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुला संवाद आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की बात सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि […]

Purnia: पूर्णिया नगर निगम के कार्यों की स्पेशल विजिलेंस यूनिट से जांच कराने की मांग, महापौर को सौंपा आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने पूर्णिया नगर निगम के कार्यों की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) अथवा किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर नगर निगम के महापौर को एक विस्तृत आवेदन सौंपा है। अपने आवेदन में डॉ. आलोक राज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान नगर निगम से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक त्रुटियों, निविदा संबंधी विवादों एवं भ्रष्टाचार के आरोप समय-समय पर विभिन्न समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। उनका कहना है कि इन आरोपों के कारण नगर निगम की कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं तथा आम लोगों के बीच संदेह की स्थिति बनी है। उन्होंने […]

Purnia: उफान पर नदियाँ, दहशत में गाँव: कटाव की मार से सहमे बैसा के लोग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने से बैसा प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ और कटाव का खतरा गहरा गया है। उफनती नदियों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नदी किनारे रहने वाले परिवार अपने घरों और खेती की जमीन को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का कटाव लगातार तेज हो रहा है, जिससे खेत और आबादी वाले इलाके इसकी चपेट में आने लगे हैं। कई स्थानों पर नदी का बहाव गांवों के बेहद करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों में पलायन की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कटाव रोकने के लिए त्वरित सुरक्षा उपाय करने और प्रभावित परिवारों की मदद की मांग की […]

Purnia: गया जी में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे गार्ड को रोड रोलर ने कुचला, मौके पर मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गया: गया जंक्शन पर गुरुवार को ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में रेलवे सुरक्षा में तैनात गार्ड की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गार्ड ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान रेलवे के निर्माण कार्य में लगा एक रोड रोलर अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ गया और उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा रेलवे परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ। पुलिस और […]