Tag Archives: Purnia news

Purnia: वैशाली में दिनदहाड़े दुस्साहसिक लूट: महिला के चेहरे पर पाउडर फेंक 3.20 लाख के गहने लूटे- GS MEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

बिहार के वैशाली जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक महिला के चेहरे पर पाउडर छिड़ककर उसे असहाय बना दिया और करीब 3.20 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। DESK2026

Purnia: पूर्णिया जिला गजेटियर के प्रारूप पर मंथन, तथ्यपरक एवं त्रुटिरहित प्रकाशन पर जिलाधिकारी का जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ऐतिहासिक धरोहरों, विकास कार्यों और अद्यतन आंकड़ों को शामिल करने के दिए निर्देश, आईएचडी की टीम भी हुई शामिल पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को महानंदा सभागार में जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी), नई दिल्ली के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक में आईएचडी द्वारा तैयार की गई जिला गजेटियर की प्रारंभिक पांडुलिपि तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण और आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा की गई। आईएचडी की प्रतिनिधि डॉ. अंतरा सिंह ने पांडुलिपि में शामिल प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं विकास संबंधी तथ्यों तथा विभागवार आंकड़ों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण […]

Purnia: जिलाधिकारी ने कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की, छात्रावासों व आवासीय विद्यालयों की सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों, मुआवजा भुगतान, नामांकन और मूलभूत सुविधाओं की हुई विस्तृत समीक्षा पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की प्रगति, पीड़ितों को मुआवजा एवं यात्रा भत्ता भुगतान, आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, बनमनखी, जानकीनगर एवं धमदाहा में छात्रों के नामांकन, डीबीटी के माध्यम से भुगतान, पोशाक वितरण, पठन-पाठन की स्थिति तथा विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने विभाग के अंतर्गत संचालित डॉ. अंबेडकर कल्याण […]

Purnia: 11 जुलाई को पूर्णिया में गूंजेगी छात्रों की आवाज, इमरान प्रतापगढ़ी करेंगे युवाओं से सीधा संवाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक में रणनीति पर मंथन पूर्णिया। सीमांचल के छात्रों और युवाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से 11 जुलाई को पूर्णिया आर्ट गैलरी में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्णिया जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली अहमद खान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नेशनल कॉर्डिनेशन टीम की वरिष्ठ सदस्य जीनल एन. गाला और रूबी खान ने भाग लेकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, छात्रों की भागीदारी, आवागमन व्यवस्था तथा आयोजन की विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की […]

Purnia: कटिहार-पूर्णिया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, 56.55 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक सड़क- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दी जानकारी, डिवाइडर सहित 11.50 मीटर चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि पथ प्रमंडल कटिहार के अंतर्गत कटिहार-पूर्णिया पथ (एनएच-131ए के पुराने संरेखन) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस परियोजना पर लगभग 56.55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क की कुल लंबाई 14 किलोमीटर है। वर्तमान में इसकी चौड़ाई 5.5 से 7 मीटर है, जिसे चौड़ीकरण के बाद बीच में डिवाइडर के साथ 11.50 मीटर किया जाएगा। इससे सड़क की क्षमता बढ़ेगी और यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह कटिहार जिले का एक महत्वपूर्ण मार्ग […]

Purnia: फूड कोर्ट को मॉडल फूड हब बनाने की तैयारी, महापौर ने दुकानदारों के साथ की समीक्षा बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्वच्छता, सुरक्षा, किराया, बिजली-पानी और नियमों के पालन पर जोर, अनधिकृत हस्तांतरण पर कार्रवाई की चेतावनी पूर्णिया। नगर निगम महापौर कार्यालय कक्ष में गुरुवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में फूड कोर्ट पार्क की व्यवस्थाओं को लेकर आवंटित दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फूड कोर्ट के सुचारु संचालन, स्वच्छता, सुरक्षा तथा बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में फूड कोर्ट के सभी स्टॉलों का भौतिक निरीक्षण, आवंटन की शर्तों एवं नियमों के अनुपालन, स्टॉलों के अनधिकृत हस्तांतरण अथवा किराये पर दिए जाने की रोकथाम, किराया एवं उपयोग शुल्क की अद्यतन स्थिति, स्टॉलों की अवधि विस्तार, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति, […]

Purnia: आशीष कुमार ‘बब्बू भैया’ के पुनः प्रदेश महासचिव बनने पर छात्र जदयू ने दी बधाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिला अध्यक्ष अंकित झा बोले— संगठन को उनके अनुभव और नेतृत्व का मिलेगा लाभ पूर्णिया। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता आशीष कुमार ‘बब्बू भैया’ को पुनः जदयू बिहार प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर छात्र जनता दल (यू) पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंकित झा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आशीष कुमार ‘बब्बू भैया’ एक कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी रणनीतिकार और समर्पित नेता हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि […]

Purnia: पूर्णिया में रेशम उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, 100 किसानों के लिए 1.67 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया जिले में रेशम उद्योग के विकास को नई गति मिलने जा रही है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक-सह-सहायक उद्योग निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि जिले की मिट्टी एवं जलवायु एरी और मलबरी रेशम कीटपालन के लिए अनुकूल है। इसी को देखते हुए सिल्क समग्र-2 योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.67 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले में केंद्र प्रायोजित 10वीं एवं 11वीं सीडीपी योजना तथा मुख्यमंत्री कोशी मलबरी परियोजना के माध्यम से रेशम विकास का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था। वर्ष 2008-09 में किसानों ने एरंडी की खेती के साथ एरी रेशम कीटपालन कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए थे। पूर्णिया पूर्व, कसबा, बनमनखी, जलालगढ़ और धमदाहा […]

Purnia: टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने 100 से अधिक मरीजों को वितरित किए पोषण किट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को लाइन बाजार स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी भवन में टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक टीबी मरीजों को स्वस्थ होने के लिए पोषण सामग्री उपलब्ध कराई तथा उन्हें नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी से पीड़ित कई मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पर्याप्त पोषण नहीं ले पाते हैं। ऐसे मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत नियमित रूप से पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उपचार के […]

Purnia: 30 जुलाई से शुरू होगा 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर, कांवरियों की सेवा को लेकर तैयारियां तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए संचालित होने वाला निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर इस वर्ष अपने 14वें वर्ष में प्रवेश करेगा। 30 दिवसीय इस सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन 30 जुलाई को सुल्तानगंज–देवघर मुख्य मार्ग स्थित कटोरिया के विश्वकर्मा नगर (बांका) में होगा। शिविर का संचालन 24 अगस्त तक लगातार किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित एक होटल में ट्रस्टी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्टी सदस्य एवं व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार उर्फ बबलू चौधरी ने की। बैठक में शिविर के सफल संचालन, सेवा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, भोजन, आवास, सुरक्षा, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा […]