5
(43)

बनभाग ओवरब्रिज के पास हथियार का भय दिखाकर हुई थी लूट; पुलिस ने पूरी रकम और वारदात में प्रयुक्त ओप्पो मोबाइल किया बरामद

पूर्णिया। केनगर थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर 70 हजार रुपये लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर लूटी गई पूरी 70 हजार रुपये की राशि और घटना में प्रयुक्त एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. सौर्य सुमन के निर्देशन में की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर एनएच-231 के समीप काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक किराना दुकानदार सह टेंपो चालक को हथियार का भय दिखाकर 70 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर केनगर थाना कांड संख्या 358/26, दिनांक 12 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, पूर्णिया डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर मामले की जांच की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर, वार्ड संख्या 04 निवासी महेंद्र साह के पुत्र लक्ष्मण कुमार (लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटी गई पूरी 70 हजार रुपये की राशि और वारदात में प्रयुक्त ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, पुलिस अवर निरीक्षक रूपाली कुमारी, पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार एवं सागर सुमन, पीटीसी रंजीत कुमार तथा केनगर थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूर्णिया पुलिस के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान, मानवीय सूचना तंत्र और पुलिस टीम की तत्परता से लूटकांड का उद्भेदन करते हुए लूटी गई शत-प्रतिशत राशि बरामद की गई है। पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 43

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: