5
(47)

कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से पहली बार होगा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम, घाट की सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

पूर्णिया। छठ महापर्व के अवसर पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने शहर के ततमा टोली स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, छठ पूजा समिति के सदस्यों तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की उपस्थिति में कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से आयोजित होने वाली भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या के आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था, संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन से जुड़ा अत्यंत पवित्र पर्व है। यह ऐसा महापर्व है, जिसके अवसर पर देश-दुनिया में रहने वाले बिहारवासी अपने घर लौटकर परिवार और समाज के साथ श्रद्धा एवं भक्ति से छठी मैया की आराधना करते हैं। आज पूरा बिहार छठमय है। शहर से लेकर गांव तक हर चौक-चौराहा छठी मैया के गीतों से गुंजायमान है।

विधायक ने बताया कि पूर्णिया के छठ घाट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भजनों पर आधारित भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 15 नवंबर को संध्या बेला में नामचीन कलाकार ततमा टोली स्थित छठ पोखर घाट पर भक्ति गीतों एवं छठी मैया के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा समिति की देखरेख और जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाएगा, ताकि छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को महापर्व की पवित्रता के अनुरूप भक्तिमय सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 47

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: