July 7, 2026
Purnia: सहयोग शिविर में 18 विभागों के स्टॉल लगे, महापौर ने कहा- जनसमस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान- GSNEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्मारक +2 स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलाबबाग परिसर में नगर निगम की ओर से तृतीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद कमली देवी एवं राकेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में वार्ड संख्या 37, 38, 39 एवं 40 के नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के कुल 18 स्टॉल लगाए गए। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि एवं मुद्रा ऋण, वेंडिंग जोन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाला निर्माण, साफ-सफाई, भवन नक्शा […]