Tag Archives: Purnia news

Noimg

Purnia: पूर्णिया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, पुराने सातों सदस्य फिर बने सदस्य-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चार सदस्य निर्विरोध चुने गए, तीन सीटों पर मतदान के बाद परिणाम घोषित पूर्णिया। नगर निगम पूर्णिया की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस चुनाव में नगर निगम के 45 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड संख्या-5 की पार्षद निर्जला देवी मतदान में शामिल नहीं हो सकीं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में सात सदस्यीय समिति के लिए चार सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि तीन पदों के लिए मतदान कराया गया। चुनाव परिणाम में पूर्व से समिति में शामिल सभी सात सदस्य एक बार फिर अपना […]

Noimg

Purnia: जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में समर कैंप 2026 का दूसरा दिन उत्साह और रोमांच से भरपूर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विद्यार्थियों ने साहसिक, रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा पूर्णिया । जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में आयोजित समर कैंप 2026 का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मक गतिविधियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के ओपेरा हाउस परिसर में आयोजित कैंप में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, उत्सुकता और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया। समर कैंप का उद्देश्य ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास का अवसर प्रदान करना है। दूसरे दिन आयोजित गतिविधियों ने बच्चों को सीखने, आनंद लेने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया। कैंप […]

Noimg

Purnia: वैश्विक मंच पर गूंजा पूर्णिया का नाम, सांसद पप्पू यादव को मिला ‘पीस हीरो अवार्ड 2026-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव ने काठमांडू में किया सम्मानित पूर्णिया । पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को सामाजिक सेवा, मानवता के प्रति समर्पण और शांति स्थापना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘पीस हीरो अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक भव्य समारोह में नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार ग्लोबल हिमालिया फाउंडेशन द्वारा विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में दिया गया। इस वर्ष भारत से सांसद पप्पू यादव एकमात्र व्यक्ति रहे, जिन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया। समारोह में […]

Noimg

Purnia- कोटक महिंद्रा बैंक में वीवीआईटी के छह विद्यार्थियों का चयन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कैंपस प्लेसमेंट में बीसीए विभाग के छात्रों ने लहराया परचम, कोलकाता डिवीजन में मिली नियुक्ति पूर्णिया । विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया के लिए गर्व और खुशी की बात है कि कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए विभाग के छह विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कोलकाता डिवीजन में नियुक्ति दी गई है। चयनित छात्रों में नीरज यादव, मुस्कान कमर, दीपक कुमार, रवि मिश्रा, मिली कुमारी एवं शुभम कर्ण शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता को संस्थान ने उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था का परिणाम बताया है। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, प्राचार्य डॉ. […]

Purnia: मक्के के खेत में मिले युवक के शव का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासाGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अवैध संबंध और आपसी प्रतिशोध में हुई थी हत्या, युवती समेत 6 गिरफ्तार कटिहार संवाददाता। कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियरपुर गांव में मक्के के खेत से मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। चर्चित बाबूलाल नुनिया हत्याकांड में पुलिस ने एक युवती और दो महिलाओं समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध, प्रेम प्रसंग और आपसी प्रतिशोध की कहानी छिपी हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल नुनिया 25 मई की शाम से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसके भाई मुकेश कुमार सिंह ने बलरामपुर […]

Purnia: अररिया कोर्ट में पेशकार पर अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार का आरोप, CCTV जांच के आदेश-GS NEES

bihar bhagalpurDESK 1130

अररिया न्यायमंडल में फर्स्ट क्लास जुडिशियल मजिस्ट्रेट विक्की कुमार के कोर्ट में कार्यरत प्रभारी पेशकार मो. कासिम पर अधिवक्ता शंकर सुमन ठाकुर के साथ अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर अधिवक्ता ने जिला जज के सिरिस्तेदार अजय कुमार को लिखित शिकायत सौंपी है। आवेदन की प्रति बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय को भी दी गई, साथ ही शिकायत जिला जज की शिकायत पेटी में डाली गई है। अधिवक्ता शंकर सुमन ठाकुर ने बताया कि 27 मई 2026 को करीब साढ़े 11 बजे वे अपने क्लाइंट के साथ कोर्ट रिकॉर्ड देखने पहुंचे थे। आरोप है कि पेशकार ने पहले 15-20 मिनट बाद आने को कहा और फिर आधे घंटे बाद भी रिकॉर्ड दिखाने से टालमटोल […]

Noimg

Purnia: बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जिलेभर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा पर्व पूर्णिया । बकरीद पर्व को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलेभर में पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं जिले की पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार विधि-व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वाले तथा कानून को अपने हाथ […]

Noimg

Purnia: जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से जीवंत हुआ विद्यालय परिसर पूर्णिया। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में गुरुवार को समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, वाइस प्रिंसिपल राज कुमार दास, कोऑर्डिनेटर ऋचा आनंद, विवेक कुमार, इंद्राणी मुखर्जी एवं अन्य शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समर कैंप के पहले ही दिन विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्साह से सराबोर नजर आया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस विशेष समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। कैंप में […]

Noimg

Purnia: अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव प्लेसमेंट ड्राइव में VVIT पूर्णिया के 17 विद्यार्थियों का चयन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

संस्थान में खुशी की लहर, प्रबंधन ने दी बधाई पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), पूर्णिया के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि Ultraviolette Automotive Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के 17 विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लगातार किए जा रहे प्लेसमेंट प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। चयनित विद्यार्थियों में दिनेश बेसरा, चमनदीप कुमार, मो. दिलखुश आलम, शिवानी कुमारी, मनीष कुमार यादव, सानू बेसरा, गंधर्व किरणकार, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, लव, रविकांत झा, ईशा, सुमन कुमार, अंकुर कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार एवं जियाउर रहमान शामिल हैं। विभागवार चयन इस प्रकार हुआ है — मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) – 10 विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Noimg

Purnia: ईद-उल-अजहा पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों पहुंचे सांसद पप्पू यादव-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

लोगों को दी मुबारकबाद, भाईचारे और अमन-चैन का दिया संदेश पूर्णिया। ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों का दौरा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारा, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। सांसद पप्पू यादव सुबह सबसे पहले लाइन बाजार स्थित सज्जादिया ईदगाह पहुंचे, जहां ईद की नमाज अदा करने आए लोगों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने खजांची हाट जामा मस्जिद सहित नगर निगम क्षेत्र के कई अन्य मस्जिदों और ईदगाहों का भी दौरा किया। हर जगह लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद पप्पू […]