Tag Archives: Purnia news

Noimg

Purnia: पंचायत सहयोग शिविर की तैयारियों का प्रभारी जिलाधिकारी ने लिया जायजा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश पूर्णिया । आगामी 2 जून को जिले की पंचायतों में आयोजित होने वाले पंचायत सहयोग शिविरों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने शनिवार को विभिन्न पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहयोग शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कसबा प्रखंड के संझेली पंचायत सरकार भवन तथा डगरुआ प्रखंड के महतौर पंचायत सरकार भवन का दौरा किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित तैयारियों का अवलोकन करते हुए प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की। संझेली पंचायत सरकार […]

Purnia: नामांकन शुल्क के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पीयूष पुजारा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया विश्वविद्यालय पर छात्रों से अवैध वसूली का लगाया आरोप, शुल्क वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए लिए जा रहे आवेदन शुल्क के विरोध में छात्र राजद के नेता एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पीयूष पुजारा शनिवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए। विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हुए इस आंदोलन के माध्यम से उन्होंने नामांकन आवेदन शुल्क को समाप्त करने तथा छात्रों पर आर्थिक बोझ कम करने की मांग उठाई है। अनशन की शुरुआत करते हुए पीयूष पुजारा ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक नामांकन के लिए छात्रों से 600 रुपये आवेदन शुल्क लिया जा रहा है, जो सीमांचल जैसे आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों के […]

Noimg

Purnia: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का भव्य शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारतीय जनसंघ के विचारक तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, सिद्धांतों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को वर्तमान समय में […]

Purnia: हनुमान चालीसा वितरण के साथ मनाया गया जन्मोत्सव, भक्तिमय माहौल में जुटे कार्यकर्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के तत्वावधान में शनिवार को पंचमुखी मंदिर परिसर में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार के पुत्र रेवांश कुमार के जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने बालक रेवांश कुमार के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हनुमान चालीसा वितरण के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सनातन संस्कृति, सेवा और सामाजिक समर्पण के मूल्यों को लेकर कार्य कर रहा […]

Noimg

Purnia: किड्जी जॉनी किड्स ने धूमधाम से मनाया 18वां स्थापना दिवस-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां पूर्णिया। शहर के प्रतिष्ठित प्री-स्कूल किड्जी जॉनी किड्स में शनिवार को विद्यालय का 18वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, उल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की प्राचार्या अम्बरीन खान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की 18 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में शुरू हुई यह शैक्षणिक यात्रा आज हजारों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है। […]

Noimg

Purnia: कुरसेला में एनएच-31 पर रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कटिहार (कुरसेला) — एनएच-31 पर गुरुवार देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने कहर बरपाया, जिसमें देवीपुर चौक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान महेश्वर ऋषि (उम्र 50 वर्ष), निवासी देवीपुर ग्राम, कुरसेला थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी पूर्णिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क किनारे जा गिरे और उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गश्ती पर मौजूद कुरसेला थाना पुलिस ने […]

Noimg

Purnia: रूपौली के टीकापट्टी में दूसरे तेंदुए की आहट से दहशत, खेत में मिले पंजों के निशान; मक्के की कटनी ठप-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। रूपौली प्रखंड के टीकापट्टी क्षेत्र में एक तेंदुए को भीड़ द्वारा मार गिराए जाने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत कम नहीं हुई है। अब इलाके में एक और तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। चकला मोड़ बहियार स्थित मक्के के खेतों से मिले संदिग्ध पंजों के निशान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निशानों को संरक्षित कर वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ने खेतों में मिले पंजों के निशानों की हाई-डेफिनिशन तस्वीरें लीं और उनकी वीडियोग्राफी कराई। अधिकारियों के अनुसार विशेषज्ञ अब इन निशानों के आकार, गहराई और पैटर्न का वैज्ञानिक विश्लेषण करेंगे। यह पता लगाने की कोशिश की […]

Noimg

Purnia: सड़क हादसे में मृत चालक के परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव, दी आर्थिक सहायता-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा पूर्णिया। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चालक पप्पू साह के परिजनों से मिलने बुधवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के मरंगा मुर्गी फार्म, वार्ड संख्या-09 निवासी 54 वर्षीय पप्पू साह की कुछ दिनों पूर्व हरदा शिव मंदिर के समीप एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और उनके निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सांसद पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों के […]

Noimg

Purnia:हम पक्षी उन्मुक्त गगन के’ कविता से मिली प्रेरणा, पूर्णिया के शुभम बने गौरैया संरक्षण की मिसाल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चार वर्षों से चला रहे अनोखी मुहिम, घर को बनाया गौरैया का सुरक्षित आशियाना पूर्णिया। कंक्रीट के बढ़ते जंगल, मोबाइल टावरों का बढ़ता रेडिएशन और बदलते पर्यावरणीय हालात के बीच कभी घर-आंगन में चहचहाने वाली गौरैया अब शहरी क्षेत्रों से धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। ऐसे दौर में पूर्णिया के एक युवा ने बिहार के राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण की अनूठी मुहिम छेड़कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। गुलाबबाग स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी एवं शोध छात्र शुभम कुमार आज इलाके में ‘स्पैरोमैन’ के नाम से पहचाने जाते हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्तमान में बीएन मंडल विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे शुभम पिछले चार वर्षों से गौरैया संरक्षण के […]

Noimg

Purnia: किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बच्चों को मिलेगा सीखने और मनोरंजन का अनूठा अवसर पूर्णिया। महबूब खान टोला रोड स्थित किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में 29 मई से 2 जून तक पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस विशेष समर कैंप में मनोरंजन, रचनात्मकता और शिक्षा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनमें सामाजिक एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना है। कैंप के दौरान बच्चों को कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समर कैंप में नॉन-फायर कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, स्टोरी टेलिंग एवं […]