Tag Archives: Purnia news

Noimg

PURNIA: रामनवमी शोभायात्रा की सफलता पर पूर्णिया पुलिस प्रशासन को किया  सम्मानित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में पूर्णिया शहर में प्रशासनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 28 मार्च को आयोजित ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार रामनवमी शोभायात्रा में लाखों रामभक्तों की सहभागिता रही, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इतने बड़े धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्णिया पुलिस प्रशासन की भूमिका को सराहनीय बताते हुए संगठन की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी अंशु कुमार, पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत, अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित सहित पूर्णिया डीएसपी एवं शहर के सभी थाना अध्यक्षों […]

Noimg

PURNIA:भाजपा स्थापना दिवस पर सैकड़ों महिलाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत सिकंदरपुर पंचायत के फसिया मदारपुर संथाली टोला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण एवं महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान क्षेत्र भाजपा जिंदाबाद, मोदी जिंदाबाद एवं जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में नूतन गुप्ता से प्रभावित होकर तथा केंद्र सरकार की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए सैकड़ों महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक […]

Noimg

PURNIA : प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक सम्मानित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। The Qualifier Institute द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोसी क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं, लगभग 40–50 शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. आदित्य केजरीवाल ने नई शैक्षणिक पहल “TechME 20” की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह योजना Super 30 की तर्ज पर तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत कोसी क्षेत्र के 20 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों […]

Noimg

PURNIA : 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता-2026 के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन प्रोफेसर डॉ. शंभू कुशाग्र की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णय के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। खिलाड़ियों का पंजीकरण 18 से 22 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक स्टेडियम परिसर में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह 25 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा। संघ के सचिव एम एच रहमान ने बताया कि इस वर्ष लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लेने […]

Noimg

PURNIA : महादेवी वर्मा की कविताओं पर हुई सार्थक संगोष्ठी, साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। कलाभवन साहित्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित मासिक साहित्यिक संगोष्ठी के अंतर्गत 5 अप्रैल 2026 को महान हिंदी कवयित्री महादेवी वर्मा की कविताओं एवं साहित्यिक योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती तथा महादेवी वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। साहित्य विभाग की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महादेवी वर्मा को नारी जागरण, संवेदना और शक्ति की करुणामयी प्रतीक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के शोधकर्ता डॉ. कामेश्वर पंकज ने कहा कि महादेवी वर्मा का काव्य शाश्वत जीवन मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और विरह की दिव्य अनुभूति से ओतप्रोत […]

Noimg

PURNIA: सांसद पप्पू यादव ने किया ‘अशोक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट’ का उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 स्थित बिजली कॉलोनी में आयोजित अशोक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य उद्घाटन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का आयोजन पॉलीटेक्निक क्रिकेट क्लब द्वारा स्वर्गीय अशोक की स्मृति में किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं […]

Noimg

PURNIA: दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन, महापौर विभा कुमारी ने किया शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : शहर के शैक्षिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए यादव टोला, दमका स्थित दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन नगर निगम की महापौर विभा कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्णिया जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं समाज के समग्र विकास का आधार बननी चाहिए। महापौर ने विद्यालय प्रबंधन से […]

Noimg

PURNIA: भट्ठा बाजार हाट में अवैध वसूली पर सख्ती, निर्धारित दर से ही लिया जाएगा शुल्क || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : भट्ठा बाजार स्थित हाट परिसर में रविवार को फुटकर दुकानदारों, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, संवेदकों एवं स्थानीय दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महापौर विभा कुमारी को प्राप्त शिकायतों के आलोक में बुलाई गई थी, जिसमें निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली की शिकायत सामने आई थी। बैठक में सभी पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद स्पष्ट किया गया कि नगर निगम द्वारा तय दर के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा। निर्णय के अनुसार चट्टी दुकानदारों से 10 रुपये प्रति चट्टी तथा छोटे दुकानदारों से 4 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से ही राशि वसूली की जाएगी। बैठक के दौरान यह भी सख्त निर्देश दिया गया कि निर्धारित दर से अधिक वसूली […]

Noimg

PURNIA: पूर्णिया में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, एक दिन में 7803 सिलेंडर का वितरण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर रविवार को जिले भर में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्णिया जिले के सभी अनुमंडलों में गैस एजेंसियों के कार्यालय एवं गोदामों का सतत निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जिले की विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 8900 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई, जिसके विरुद्ध 7803 गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। वर्तमान में एजेंसियों के गोदामों में 19689 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे स्पष्ट है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2026 से […]

Noimg

PURNIA:अग्निवीर योजना पर पुनर्विचार की मांग, संस्थाओं को कमजोर करना देशहित में नहीं : सांसद पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अग्निवीर योजना एवं देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से व्यापक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेने की मांग की है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े किसी भी निर्णय में व्यापक चर्चा और सहमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का मनोबल देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि सैनिकों के भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा होती है, तो इसका प्रभाव राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर स्पष्ट नीति लाने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे उच्च स्तरीय समिति को भेजने की मांग की। उन्होंने […]