April 3, 2026
पूर्णिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भव्य शुभारंभ |||GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया। नगर मध्य मंडल, पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के तत्वावधान में हनुमान नगर स्थित विमल आवासीय विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक विजय खेमका, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल प्रभारी अनुपमा झा, संयोजक संजय मिश्रा, जिला नेता रामनारायण मेहता, तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह का आरंभ बंदे मातरम के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिसमें सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीकरण कर भाग लिया। उद्घाटन सत्र वर्ग गीत के साथ शुरू हुआ, इसके बाद अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया गया। सदर विधायक विजय खेमका […]