5
(1)

रवि कुमार ने संगठन विस्तार के तहत सौंपी नई जिम्मेदारियां, जल्द जारी होगी जिला कमेटी की सूची

नवगछिया। युवा जनता दल यूनाइटेड, संगठन जिला नवगछिया की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।

बैठक में युवा जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने संगठन विस्तार करते हुए प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी की। इसके तहत रंजीत कुमार राज को नवगछिया, राहुल कुमार को गोपालपुर, मो. इस्तखार आलम को रंगरा, विनीत कुमार को इस्माइलपुर, अजय कुमार को खरीक, पंकज कुमार को बिहपुर तथा संजीत कुमार को नारायणपुर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं, सूरज कुमार को नवगछिया नगर अध्यक्ष और विष्णु कुमार को जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

युवा जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि जिला कमेटी की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस पर आयोजित नीति संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी होगी।

बैठक में जिला प्रवक्ता प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, सौरभ कुमार, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: