5
(1)

गुदरिया स्थान के पास महिला की कान की बाली छीनकर भाग रहे थे अपराधी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा

नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने छिनतई के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभियागाछी टोला निवासी चंचल कुमार और दीवाना उर्फ डब्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में वादी पंकज कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ नवगछिया बाजार से अपने घर बिहपुर जा रहे थे। इसी दौरान गुदरिया स्थान, तेतरी के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने उनकी पत्नी के कान की बाली छीनकर भागने का प्रयास किया।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही नवगछिया थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित चंचल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अन्य आरोपित बाली लेकर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार चंचल कुमार से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपित दीवाना उर्फ डब्लू को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: