Month: November 2025

राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता : पांचवें दिन मेजबान भागलपुर का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चल रही नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन मेजबान भागलपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दरभंगा को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भागलपुर की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह लगभग तय कर ली है। प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सुबह के सत्र में खेले गए मैच में भागलपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। दरभंगा की टीम महज 81 रनों पर ऑल आउट हो गई। दरभंगा की ओर से केवल […]

भागलपुर में किसानों का हंगामा, गंगा की धारा मोड़ने के विरोध में आगजनी और सड़क जाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत अजमेरीपुर बैरिया में गंगा की धारा मोड़ने को लेकर शुक्रवार को किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तीन दिनों से गंगा में इन्लेंड वाटर सर्वे के तहत चल रहे कार्य का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि यदि गंगा की धारा मोड़ दी गई तो गांवों में कटाव का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा और हजारों लोगों की उपजाऊ जमीन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि गंगा फिलहाल पश्चिम से बहकर बैरिया होते हुए सीधे उत्तर दिशा की ओर जा रही है, लेकिन अब सरकार पूर्व दिशा की ओर बहने वाली उपजाऊ जमीन के बीच से मुख्य धारा निकालने की तैयारी में है। बैरिया, अजमेरीपुर, रसीदपुर, दिलदारपुर, […]

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के कहलगांव रेलवे सेक्शन से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण मिथुन कुमार नामक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरनगर के हरियो पानी टंकी निवासी मिथुन कुमार, पिता विनय मंडल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी जीआरपी द्वारा परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में कहलगांव पहुंचे और इसके बाद जीआरपी कार्यालय, भागलपुर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास एक युवक के गिरने की सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची। निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि युवक की गिरने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई […]

तीन दिनों से लापता दाल व्यवसायी का नहीं चला कोई सुराग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर स्थित मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी दाल व्यवसायी टिंकू साह पिछले तीन दिनों से लापता हैं। लगातार खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन और पुलिस दोनों ही अपनी-अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। परिवार के अनुसार, टिंकू साह का मोबाइल फोन लापता होने के बाद कई बार ऑन हुआ, जिसकी लोकेशन नाथनगर क्षेत्र में मिली। यह स्थान उनके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद मोबाइल फिर से ऑफ हो गया और बुधवार को तो फोन स्विच ऑन भी नहीं हुआ। इस वजह से परिवार पर चिंता का पहाड़ टूट पड़ा है। टिंकू की पत्नी ममता देवी का […]

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: सुंदरवती महिला महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। सरोज शंकर भगत ट्रॉफी के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता एस.एम. कॉलेज कैंपस के छात्रावास मैदान में शुरू हुई, जहां सुबह से ही छात्राओं, खेल प्रेमियों और कॉलेज प्रतिनिधियों की भीड़ जुटने लगी थी। मैदान के चारों ओर लगाए गए आकर्षक बैनर, पोस्टर और रंगीन सजावट ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन दोनों टीमों की ओर से 11-11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शुरुआती मैच से ही खिलाड़ियों ने अपने कौशल और खेलभावना का शानदार प्रदर्शन किया। तेज सर्विस, दमदार स्मैश और शानदार रिसीविंग ने दर्शकों को कई बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। पहले सेट से […]

भागलपुर में युवती को गुमराह करने का आरोप, मोहल्ले में तनाव; पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में एक युवती को पहचान छुपाकर लंबे समय तक गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मशाकचक मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही मुंगेर की एक युवती पिछले दो वर्षों से एक युवक के संपर्क में थी, जिसने अपना नाम राहुल बताया था। बाद में मोहल्ले के लोगों ने शक के आधार पर जांच की तो युवक की पहचान मोहम्मद फैज़ल के रूप में उजागर हुई। युवती किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान युवक उससे दोस्ती बढ़ाता गया। मोहल्ले के लोगों के पूछने पर युवती उसे भाई बताती थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों में पहले से ही संदेह बना हुआ था। शुक्रवार को […]

बाढ़ नियंत्रण को लेकर सांसद के पत्र पर केंद्र सरकार ने दिया जवाब ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

कोसी और गंगा की भीषण बाढ़ पर भारत-नेपाल स्तर पर जारी संवाद भागलपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा और कटाव रोकने को लेकर सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा 18 व 19 अगस्त को भेजे गए पत्रों पर केंद्र सरकार ने अपना आधिकारिक जवाब भेज दिया है। जल संसाधन मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बाढ़ संरक्षण योजनाओं का निर्माण और उनका क्रियान्वयन मुख्यतः राज्य सरकारों का विषय है, जबकि केंद्र सरकार गंभीर और संवेदनशील क्षेत्रों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन आधारित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। 18 अगस्त के पत्र में उल्लेखित परियोजना पर कार्रवाई का हवाला देते हुए मंत्रालय ने बताया है कि प्रस्तावित योजना को गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग द्वारा तकनीकी और आर्थिक मूल्यांकन के […]

बिहपुर थानान्तर्गत मारपीट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। यह मामला दिनांक 27 सितंबर 2022 का है, जब वादी रंजीत मंडल ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनके पड़ोसी राजेश मंडल समेत 7-8 अन्य व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 521/22 दिनांक 27.09.2022 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 307, 354 और 504 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड अनुसंधान के क्रम में पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर […]

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता चौथे दिन भी रोमांचक, तिरहुत और मगध ने सेमीफाइनल में जगह बनाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में जारी नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर 19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा दिन गुरुवार को भी रोमांचक मुकाबलों के बीच संपन्न हुआ। ग्रुप ए के सभी लीग मैच पूरे हुए, जिसमें तिरहुत ने अपने तीनों लीग मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया और पूल विनर का गौरव प्राप्त किया। वहीं मगध प्रमंडल ने दो मैच जीतकर पूल रनर अप के रूप में सेमीफाइनल में जगह बनाई। सुबह के सत्र में ग्रुप ए का अंतिम लीग मुकाबला तिरहुत और कोशी के बीच खेला गया। कोशी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

नवगछिया में शराब तस्करी पर मद्ध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से 108 लीटर विदेशी शराब और 48 लीटर बियर बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया मद्ध निषेध एवं उत्पाद विभाग के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। मद्ध निषेध एवं उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 ईबी 7718 पर शराब तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर जब वाहन की जांच की गई, तो उसमें कुल 16 कार्टन शराब लदी हुई पाई गई। इस दौरान मौके पर मौजूद शराब कारोबारी और ई-रिक्शा चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। नवगछिया मद्ध निषेध थानाध्यक्ष प्रमोद […]