Month: November 2025

बनिकपुर रेलवे हाल्ट पर वसूला जाता है दोगुना किराया, परेशान यात्रियों ने किया वीडियो वायरल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया बानिकपुर हाल्ट पर यात्रियों की नाराजगी, रेलवे प्रशासन की अनदेखी बनी परेशानी नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया-कटरिया मार्ग पर बानिकपुर हाल्ट पर यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निजी संचालक द्वारा निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने के मामले ने यात्रियों के बीच गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। इस संबंध में यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें निजी संचालक द्वारा महेशखूंट के लिए निर्धारित किराया 15 रुपये होने के बावजूद 30 रुपये वसूलने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार बानिकपुर हाल्ट पर प्रतिदिन दो सवारी ट्रेन रुकती हैं। सुबह 7:00 बजे कटिहार की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 63302 और कटिहार से खुलकर समस्तीपुर […]

प्रसिद्ध प्राचीन स्थलों को चिन्हित कर पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में भागलपुर के प्राचीन, पुरातात्विक एवं धार्मिक महत्व वाले स्थलों को चिन्हित कर उन्हें पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने जानकारी दी कि भागलपुर में मखदूम शाह का मकबरा, बटेश्वर धाम और तीन पहाड़ी जैसे कई प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें पर्यटकीय आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके साथ ही नवगछिया का शंकर स्थान तथा नारायणपुर स्थित लगभग 250 वर्ष पुराना ऐतिहासिक कुआं भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित तीनों अनुमंडल […]

भोज से लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत, युवक की मौतपरिजनों ने पत्नी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान बादल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी दूसरी पत्नी काजल देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसने पति को जहरीला पदार्थ खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रजौन निवासी बादल कुमार की दूसरी शादी कुछ माह पूर्व ही काजल देवी से हुई थी। परिवार के अनुसार, घटना वाले दिन बादल एक पारिवारिक भोज में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि बादल के मुंह से झाग निकलने लगा, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। […]

जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें जुगाड़ गाड़ी की तेज रफ्तार टक्कर से 23 वर्षीय युवक शुभम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, जबकि मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शुभम रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। वह चंडिका स्थान की ओर घूमने गए थे और लौटते समय अचानक एक तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत […]

पिकअप वैन ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के चौक और हबीबपुर थाना के बीच स्थित गैस एजेंसी के पास हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मायागंज अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, ऑटो कजरेली की ओर से भागलपुर आ रहा था। इसी दौरान भागलपुर की ओर से कजरेली जा रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और चालक मौके से फरार […]

घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे चाचा ने भतीजे समेत आधा दर्जन लोगों को पीटा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत आईरा गांव में घरेलू विवाद के दौरान बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ विवाद को सुलझाने पहुंचे चाचा ने भतीजे सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित उदय मंडल के घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घर में हो-हल्ला सुनकर चाचा नागेंद्र मंडल अपने पुत्रों कपिल, प्रिंस, देव और अन्य लोगों सहित करीब नौ लोगों के साथ वहाँ पहुँचे। पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और चाचा तथा उसके पुत्रों ने तलवार और चाकू से हमला करते हुए परिवार के आठ सदस्यों को बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों में उदय मंडल, उनकी मां उष्मा देवी, पुत्र सोनू, गुरुदेव […]

भागलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ए.डी.आर. भवन में आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में सुबह से ही लोगों की भागीदारी शुरू हो गई थी। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं मानक प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया। आयोजन स्थल पर दिनभर रौनक बनी रही। डीएलएसए अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं […]

मेले के बहाने गायब हुई नाबालिग खुशनुमा, परिजन परेशान; थाने से लेकर अधिकारियों तक लगाई गुहार, कार्रवाई अब भी अधर में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की खुशनुमा 16 अगस्त की रात अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, उसी शाम पड़ोस की एक लड़की उसे मेला देखने के लिए बुलाने आई थी। खुशनुमा बिना किसी शंका के उसके साथ चली गई, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। रात बढ़ने पर जब परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, तो उसका कोई पता नहीं चला। माँ बीबी शहजादी ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद उन्हें यह जानकारी मिली कि उनकी नाबालिग बेटी को शारिक नाम का लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माँ ने तुरंत हबीबपुर थाना में लिखित शिकायत […]

नाव के जरिए 20 हजार लोगों की आवाजाही, हर साल चंदे से बनता है चचरी पुल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के ठीक पीछे बसे शंकरपुर दियारा समेत सात गाँव आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। करीब 20 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र के लोगों के लिए गंगा नदी पार कर शहर पहुँचना आज भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। भागलपुर विश्वविद्यालय के समानांतर बहने वाली गंगा हर साल कटाव और बाढ़ के कारण इस पूरे इलाके को मुख्य धारा से अलग-थलग कर देती है। इन गाँवों के लिए आवाजाही का एकमात्र सहारा नावें हैं, जो रोज़ाना हजारों लोगों को शहर तक लाती-ले जाती हैं। लेकिन नाव का यह सफर न तो सुरक्षित है और न ही सुविधाजनक। गाँव के सरपंच दिनेश ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को सबसे […]

1,42,992 रुपए की अवैध विदेशी धराया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ।मद्य-निषेध थाना, नवगछिया (भागलपुर) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ईस्माइलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाह्नवी चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने वाहन से कुल 119.160 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,42,992 रुपए आंकी गई है। मौके से सहरसा जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के निवासी ऋषि कुमार उर्फ ​​निशांत कुमार (पिता—चरित्र पासवान) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, जहाँ उससे शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार महतो, मद्य-निषेध सिपाही […]