Month: November 2025

विभिन्न विकास योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ।डीआरडीए सभागार, भागलपुर में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भाप्रसे) की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निदेशक, लेखा निदेशक, ग्रामीण निकाय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि द्वितीय एवं तृतीय किस्त के अंतरण हेतु लंबित जियो-टैगिंग कार्य को अविलंब पूरा किया जाए। इसके साथ ही लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत आवास स्वीकृति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—राज्य परिवार लाभ, राष्ट्रीय परिवार लाभ एवं कबीर अंत्येष्टि योजना—के तहत अधिक […]

ज्ञान वाटिका विद्यालय में 23 नवंबर रविवार को होगा ‘केबीसी-2 हॉट सीट गेम’ का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में लोकप्रिय शैक्षणिक कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ का आयोजन 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी ‘हॉट सीट’ पर बैठकर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों […]

विश्व बाल दिवस पर मॉडल सदर अस्पताल में नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित, पौधारोपण कर बच्चों का सम्मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । विश्व बाल दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को भागलपुर जिला में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मॉडल सदर अस्पताल, भागलपुर में नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 0-3 माह की नवजात कन्याओं और उनके परिवारों को जागरूक करना तथा उनके अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के प्रति संदेश देना था। कार्यक्रम में ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस और नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति अनुपमा कुमारी तथा सिविल सर्जन भागलपुर डॉ. अशोक प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने माताओं को नवजात बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा और भविष्य निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और विश्व बाल दिवस का महत्व समझाया। इस अवसर पर […]

नाबालिग लड़की के गायब होने के मामले में खरीक पुलिस की तत्परता, अपहृता बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों ने 17 अक्टूबर 2025 को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि 15 अक्टूबर को उनकी नाबालिग बेटी जलावन लेने बहियार गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। शिकायत दर्ज होने पर खरीक थाना कांड संख्या 313/25, दिनांक 17.10.25, धारा 137(2)/96/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस टीम लगातार छानबीन में जुटी रही और विभिन्न संभावित स्थानों पर खोज अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद 18 नवंबर 2025 को पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस […]

खरीक थाना पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 10 लीटर देशी शराब के साथ एक टोटो चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें शराब की अवैध ढुलाई की जानकारी मिली थी। जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को खरीक थाना पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी अठगामा निवासी एक युवक टोटो में देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और टोटो चालक अमरजीत कुमार, पिता मनोहर मंडल, निवासी बड़ी अठगामा, थाना खरीक, जिला भागलपुर को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके टोटो से 10 लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस […]

आर्म्स एक्ट मामले में झंडापुर पुलिस की कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को कांड में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की जा रही जांच का हिस्सा है। मामला 23 अक्टूबर 2025 का है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की सत्यता की जांच के बाद झंडापुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त दीपक रविदास को एक देसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में 24 अक्टूबर 2025 को झंडापुर थाना कांड संख्या 144/25 दर्ज किया गया था। कांड में धारा 25(1-बी)ए, 25(9), 26 […]

शाहपुर दियारा में तीन माह से बाधित बिजली आपूर्ति, भाजपा नेता ने अभियंता को दिया आवेदन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड के शाहपुर गंगा दियारा क्षेत्र में इस बार आई बाढ़ के दौरान गंगा के तेज बहाव में कुल 15 विद्युत पोल बह जाने से पिछले तीन माह से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार अंधेरे और असुविधा के बीच स्थानीय लोग, विशेषकर किसान, काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी सह भाजपा नेता टिंकू मंडल ने नारायणपुर के विद्युत अभियंता को एक आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द नए पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शाहपुर दियारा में बिजली नहीं रहने से किसानों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। फसलों की सिंचाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन विद्युत उपलब्ध […]

कांग्रेस नेता सत्यम प्रियदर्शी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड के नवटोलिया वार्ड संख्या 14 निवासी कांग्रेस नेता सत्यम प्रियदर्शी उर्फ कुंदन यादव के पिता, सेवानिवृत्त कृषि निरीक्षक शिवचंद्र यादव का 85 वर्ष की आयु में भागलपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। पुत्र सत्यम प्रियदर्शी ने बताया कि उनके पिता खगड़िया कृषि विभाग में कृषि निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे और कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। शिवचंद्र यादव अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गए। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार बलाहा गंगा घाट पर संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, पूर्व प्रमुख ईशो यादव, उपप्रमुख अशोक […]

न्यायालय ने बकायेदारों के विरुद्ध जारी किया बड़ा बॉडी वारंट, भागलपुर में जब्ती की कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भागलपुर के न्यायालय, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन तथा नीलामपत्र पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बकायेदारों के विरुद्ध बड़ा वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई बिहार और उड़ीसा पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट-1914 की धारा-5 के तहत की गई है। उल्लेखनीय है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा खलिफाबाग, भागलपुर ने कई बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दायर किए थे। इसमें नाथनगर थाना क्षेत्र के रन्नुचक मकंदपुर, दामोदरपुर निवासी प्रकाश मंडल पिता दाहू मंडल के विरुद्ध कुल 1,53,088 रुपये की वसूली, गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर सरिया निवासी नंदन कुमार सिंह पिता सुरेंद्र मंडल के विरुद्ध 1,56,897 रुपये, सन्हौला थाना क्षेत्र के चकनत्थू बनियाडीह निवासी जुलफक्कर पिता मजहर के विरुद्ध 1,55,014 रुपये, आदमपुर थाना क्षेत्र के एसके तरफदार रोड नियर […]

बोलेरो वाहन से 119.160 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार; वाहन जप्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया मद्य निषेध एवं उत्पाद पुलिस ने बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक बोलेरो (रजिस्ट्रेशन संख्या — बीआर 11 जी 9023) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। नवगछिया मद्य निषेध थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब को प्लास्टिक की सात बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। जांच में कुल 119.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार बोलेरो चालक की पहचान सहरसा जिला निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में शामिल हैं — इन सभी की कुल मात्रा 119.160 लीटर पाई गई है। […]