Month: November 2025

11 साल बाद भागलपुर विधानसभा में भाजपा की वापसी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बूढ़ानाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर मनाया गया जश्न भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का असर भागलपुर जिले में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने विजय हासिल की, जिससे समर्थकों में उत्साह और उमंग का माहौल है। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे की जीत ने जिले में खुशी की लहर और तेज कर दी। इसी विजय उत्सव को व्यक्त करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया गया। मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के दौरान माहौल पूर्णतः धार्मिक और उत्साहपूर्ण रहा। जिलाध्यक्ष संतोष […]

नवोदय के छात्र-छात्राओं ने उठाया पुस्तक मेले का लाभज्ञान, विज्ञान और साहित्य की पुस्तकों ने आकर्षित किए विद्यार्थी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा (भागलपुर) में पुस्तक प्रेमियों के लिए आयोजित भव्य पुस्तक मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी तथा अवंति क्लासेज के एरिया मैनेजर प्रशांत ठाकुर ने किया। इस मौके पर सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। समारोह के दौरान पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एस. आर. रंगनाथन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उद्घाटन के दौरान प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा कि पुस्तकें अनमोल धरोहर हैं। वे मानव जीवन को दिशा देती हैं और हमारी सबसे अच्छी साथी बनकर ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति भले समय के साथ बदलते रहें, लेकिन […]

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन जारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

मगध ने कोशी को 8 विकेट से हराया, लगातार दो जीत के साथ ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर भागलपुर । खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। सुबह के सत्र में पहला मैच मगध और कोशी के बीच संपन्न हुआ। कोशी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में कोशी ने 6 विकेट खोकर 140 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष कुमार ने 23 गेंदों में 35 रन, अंकित कुमार ने 24 गेंदों में 23 रन और अमन राज ने 26 गेंदों पर […]

नाथनगर से विधायक बने मिथुन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पद खाली ||GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरDESK20250

23 सदस्य फिर से टुनटुन साह को कुर्सी देने के पक्ष में भागलपुर जिला परिषद में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष रहे मिथुन कुमार के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद अध्यक्ष पद स्वतः रिक्त हो गया है। इसी कारण जिला परिषद के भीतर नए अध्यक्ष के चयन को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं और सदस्य खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। ज्ञात हो कि कुछ ही समय पहले जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके बाद मिथुन कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। परंतु अब मिथुन कुमार के विधायक बनने के […]

कतरनी चावल के उत्थान हेतु बीएयू के एफआरआरएस तिलौंधा में एक दिवसीय किसान प्रक्षेत्र दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर स्थित महीन चावल अनुसंधान उपकेंद्र (एफआरआरएस), तिलौंधा द्वारा कतरनी चावल के उत्थान और वैज्ञानिक उत्पादन के उद्देश्य से एक दिवसीय किसान प्रक्षेत्र दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार की प्रतिष्ठित, सुगंधित और जीआई-टैग प्राप्त कतरनी चावल की गुणवत्ता, उत्पादन तकनीक और बाजार विस्तार पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत उपकेंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. आर. डी. रंजन ने मुख्य अतिथि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अनुसंधान निदेशक डॉ. ए. के. सिंह का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कतरनी चावल को बिहार की कृषि-आर्थिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्य संबोधन में डॉ. ए. के. सिंह ने कतरनी चावल की उत्पादकता बढ़ाने में वैज्ञानिक नवाचार, गुणवत्ता आधारित बीज उत्पादन, फसल विविधीकरण और किसान-केंद्रित विस्तार […]

फोरलेन पर स्कूल बस पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल, पुलिस ने तुरंत बचाई जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर फोरलेन सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक निजी विद्यालय की बस अचानक सामने आए तेज रफ्तार वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रही पीरपैंती थाना की गश्ती टीम हरकत में आई। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अपने वाहन से पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने सभी बच्चों की प्राथमिक जांच कर उपचार दिया। राहत की बात यह रही कि अधिकतर बच्चों को केवल हल्की चोटें आईं और उनकी स्थिति सामान्य बताई […]

नवगछिया में बाल भारती में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के सी मिश्रा और राजकमल सर ने किया। बाल दिवस के आयोजन में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू पर भाषण प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा लघु नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, वरिष्ठ शिक्षक विधान चंद्र झा और सुनील कुमार पाठक का अभिनंदन राजकुमार सर, ललन सर और अनिल सर ने बुके देकर किया। कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र लघु नाटक “गब्बर ले लो गुब्बारे ले लो” रहा, […]

नवगछिया के गोपालपुर पीएससी में बड़ा लापरवाही मामला, मरीज को एक्सपायर सलाइन चढ़ाए जाने की सूचना से मचा हड़कंप,वीडियो वायरल ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, यहां भर्ती मरीज को एक्सपायर सलाइन चढ़ाने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीज के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने सलाइन की बोतल की तारीख देखी, तो उनके होश उड़ गए। परिवार ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई। मरीज के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और उपचार में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल अस्वीकार्य है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था पूरी तरह […]

नवगछिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारा, इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरा चौक के समीप एनएच-31 पर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पुलिस और नवगछिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी मो इमरान, पिता मो नब्बी, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। इमरान ठेकेदारी का काम करते थे और परिवार का भरण-पोषण संभाल रहे थे। बताया गया है कि वह […]

कुख्यात सकला यादव अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

315 बोर की पांच देसी रायफल, दो देसी मास्केट और 35 जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार अपराधकर्मी एक दर्जन से अधिक गंभीर मामलों में रहा है शामिल नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधकर्मी सकलाff यादव को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर शंकरपुर दियारा में हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हुए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें परबत्ता थानाध्यक्ष […]