Month: November 2025

चुनाव के मद्देनजर की जा रही वाहनों की सघन जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर सड़कों पर एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान 50 हजार रुपये से अधिक नकद राशि लेकर चलने पर प्रतिबंध है। यदि कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक की राशि के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे उस राशि का वैध स्रोत बताना आवश्यक होगा। इसके अलावा हथियार, नशीले पदार्थ, शराब या किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु के परिवहन पर […]

पीरपैंती के शेरमारी उच्च विद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी हुए शामिल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के इंटर स्तरीय शेरमारी उच्च विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों को सभी चुनावों में नैतिक मतदान करने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में है, उन्हें मतदान के दिन घर से बाहर निकलकर वोट […]

डीएम और एसएसपी ने मिर्जाचौकी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित मिर्जाचौकी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने चुनाव के मद्देनजर चल रहे सघन वाहन जांच अभियान का निरीक्षण किया और चेक पोस्ट पर की जा रही कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने चेक पोस्ट पर संधारित पंजी का भी अवलोकन किया और जांच कार्य में पारदर्शिता तथा सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश […]

डीएम और एसएसपी ने पीरपैंती के कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान तिथि से पहले की गई व्यवस्थाओं और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने मध्य विद्यालय रिफातपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 392 और 393 सहित अन्य कई केंद्रों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पेयजल, शौचालय और रौशनी की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित […]

बिहपुर और नारायणपुर में सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर 152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड में सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री शैलेंद्र सिंह ने बैठक के दौरान वलनरेबल क्षेत्र एवं वलनरेबल व्यक्तियों की पहचान करने, मतदान को प्रभावित या बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने तथा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं (AMF) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा और रात्रि में पर्याप्त रोशनी की समुचित […]

मोकामा में प्रत्याशी के समर्थक की हत्या के बाद प्रशासन सतर्क, भागलपुर में डीएम-एसएसपी की बैठक, 10 हजार लोगों से भरवाया गया बांड, 150 पर सीसीए की कार्रवाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार के मोकामा में प्रत्याशी के समर्थक हत्या के बाद पूरे प्रदेश का प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में भागलपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में लगभग 10 हजार लोगों से बांड भरवाया गया है, जबकि 150 से अधिक लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी […]

भागलपुर से हवाई जहाज नहीं उड़ने के पीछे निशिकांत दुबे का हाथ : अजीत शर्मा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक अजीत शर्मा ने चुनावी बयान देते हुए कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य से हो रहा पलायन पूरी तरह रुक जाएगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में नई फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी, जिससे राज्य आत्मनिर्भर बनेगा। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे पर तीखी टिप्पणी करते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि निशिकांत दुबे मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वे यहां से चुनाव नहीं लड़ पाते क्योंकि भागलपुर की जनता उन्हें पसंद नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि भागलपुर से हवाई जहाज नहीं उड़ पाने के पीछे निशिकांत दुबे की बड़ी भूमिका रही है। […]

पीरपैंती में घर से निकला खतरनाक रसेल वाइपर, वन विभाग ने बिना स्टिक के किया सफल रेस्क्यू ||GS NEWS

नवगछियापीरपैंतीबिहारDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के मानिकपुर पंचायत स्थित जिच्छो पोखर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय निवासी विक्रम झा के घर में एक अत्यंत विषैला रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। इस खतरनाक सांप को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल फैल गया। ग्रामीणों ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को डलिया से ढककर सुरक्षित कर लिया और तुरंत स्थानीय पत्रकार को इसकी सूचना दी। उसी समय संयोगवश एनटीपीसी के नवनिर्मित कार्य का निरीक्षण करने आए वन विभाग के पदाधिकारी पास ही मौजूद थे। पत्रकार द्वारा सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी मशीन या आधुनिक उपकरण के, केवल लकड़ी के सहारे से रसेल वाइपर का रेस्क्यू […]

भाजपा प्रत्याशी ई० शैलेन्द्र ने चुनाव आयोग से की शिकायत, लिखा — विपक्षी प्रत्याशी कर रहे हैं साज़िश, मेरी छवि को किया जा रहा है खराब ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी कुमार शैलेन्द्र ने अपनी छवि खराब किए जाने और चुनावी माहौल बिगाड़ने के प्रयास के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार प्रदेश से शिकायत की है। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि चुनाव के व्यस्त समय में विपक्षी प्रत्याशी और उनके समर्थक सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं और सोशल मीडिया पर गलत आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कुमार शैलेन्द्र ने पत्र में लिखा है कि वे जनता के बीच चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं और सकारात्मक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद विपक्षी उम्मीदवार अवनीश कुमार और उनके परिवार द्वारा लगातार उन्हें और उनके समर्थकों को बदनाम करने […]

जी बी कॉलेज, नवगछिया में भरत ठाकुर के सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया : जी बी कॉलेज, नवगछिया में शिक्षकेत्तर कर्मी भरत ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भरत ठाकुर के सरल, मृदुभाषी और कॉलेज के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाले शेरदिल व्यक्तित्व की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार, प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. मो. मोसर्रत हुसैन, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. प्रताप राज, डॉ. […]