Month: May 2026

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में दिनदहाड़े चैन स्नैचर पकड़ाया || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : शहर के लोहिया पुल पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक चैन स्नैचर को वारदात करना भारी पड़ गया। एक मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, बदमाश ने अचानक बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया और मौके से भागने लगा। घटना के बाद बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी तुरंत सक्रिय हो गए और भाग रहे झपटमार को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की […]

Noimg

BHAGALPUR : गंगा कटाव को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सहयोग शिविर में विधायक मिथुन यादव का घेराव, कटाव-रोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी भागलपुर : सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत में गंगा कटाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” के दौरान कटाव से परेशान ग्रामीणों ने लोजपा विधायक मिथुन यादव का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारी विधायक की गाड़ी के आगे खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि गंगा का जलस्तर बढ़ने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और हर वर्ष की तरह इस बार भी कटाव का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन कटाव-रोधी कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। लोगों […]

Noimg

BHAGALPUR : सहयोग शिविर में शामिल हुए प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

बोले — “सूचना प्रौद्योगिकी से जनशिकायत निवारण व्यवस्था होगी पूरी तरह पारदर्शी” भागलपुर : सबौर प्रखंड अंतर्गत मामलखा उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सह सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री एवं भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में भागलपुर सांसद अजय मंडल, नाथनगर विधायक मिथुन कुमार, जिला विकास क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति के उपाध्यक्ष संतोष सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा […]

BHAGALPUR : बीच गंगा में फिर खराब हुई नाव || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

75 यात्रियों और 13 बाइक के साथ फंसी नाव, SDRF ने सभी को सुरक्षित निकाला भागलपुर : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद गंगा पार आवागमन के लिए नावों पर बढ़ती निर्भरता के बीच मंगलवार को एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट की ओर जा रही यात्रियों से भरी दो बड़ी नावें बीच गंगा में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गईं, जिससे नाव पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 75 यात्री सवार थे, जबकि 13 मोटरसाइकिल भी लदी हुई थीं। बीच धारा में इंजन बंद होते ही नाव गंगा की तेज धारा में फंस गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। नाव पर मौजूद महिलाएं, […]

KATIHAR : कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

202 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा कटिहार : नगर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 202.25 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष को डहेरिया रेलवे फाटक के समीप अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। […]

KATIHAR : अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगी कटिहार रेलमंडल की तस्वीर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार समेत 20 स्टेशनों पर तेजी से चल रहा आधुनिकीकरण कार्य कटिहार : कटिहार रेलमंडल के यात्रियों को आने वाले दिनों में आधुनिक और बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार सहित 20 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है, जहां विकास एवं आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से जारी है। कई स्टेशनों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कटिहार रेलमंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चयनित सभी स्टेशनों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। योजना के तहत यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई है। स्टेशनों पर आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली, आकर्षक स्टेशन […]

ARARIA : अररिया मंडल कारा के कक्षपाल की इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया : अररिया मंडल कारा में तैनात कक्षपाल राकेश कुमार यादव (55) का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से पूर्णिया रेफर किया गया। कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने बताया कि मंगलवार सुबह राकेश कुमार यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन सुधार नहीं होने पर साथी कक्षपाल उन्हें करीब 11 बजे अररिया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। रेफरल के दौरान बिगड़ी तबीयत प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए […]

KATIHAR : कटिहार में RPF का डबल एक्शन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत दो बच्चे रेस्क्यू, चोरी के रेलवे तार के साथ आरोपी गिरफ्तार कटिहार : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कटिहार रेल मंडल में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, वहीं दूसरी ओर चोरी के रेलवे ओएचई कैटेनरी तार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देश पर तथा आरपीएफ पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत दो बच्चे सुरक्षित बरामद 17 मई 2026 को आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कटिहार की एलएएसआई नीता छेत्री और एलसीटी […]

Noimg

PURNIA : “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर : मंत्री रत्नेश सदा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : डगरुआ प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग सह पूर्णिया जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने शिविर में पहुंचकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा। प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने प्रत्येक आवेदन और शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई […]

Noimg

PURNIA : उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्ती बरतें अधिकारी : विजय खेमका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने पर जोर पूर्णिया : समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित जिला उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक में सदर विधायक विजय खेमका ने अधिकारियों को एनडीए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक, बीज और कृषि दवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में विधायक ने विभागीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिले में लगभग 1.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल की खेती के लिए 55 हजार से अधिक मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा […]