Month: May 2026

PURNIA : युवा लेखक अबू फ़ज़ल की पहली पुस्तक ‘क्लिक से किताब तक’ प्रकाशित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध, डिजिटल दौर की अभिव्यक्ति और संघर्ष की कहानी पूर्णिया महाविद्यालय में बीसीए शिक्षक के रूप में कार्यरत युवा लेखक Abu Fazal की पहली पुस्तक ‘क्लिक से किताब तक’ प्रकाशित हो गई है। यह पुस्तक अब देश के प्रमुख ऑनलाइन बिक्री मंचों पर उपलब्ध है। पुस्तक के प्रकाशन के बाद शिक्षा और साहित्य जगत में खुशी का माहौल है। यह पुस्तक वर्तमान डिजिटल दौर के उन लोगों की कहानी को सामने लाती है, जो लिखना तो चाहते हैं, लेकिन समाज के डर, हिचकिचाहट और आलोचना के भय से अपने विचारों को सार्वजनिक नहीं कर पाते। पुस्तक में लेखक ने आधुनिक समय में अभिव्यक्ति के बदलते स्वरूप और रचनात्मक संघर्ष को सरल एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया […]

PURNIA : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद नाव से भागलपुर पहुंचे सांसद पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

लोगों की समस्याओं का लिया जायजा, नि:शुल्क नाव सेवा शुरू करने की घोषणा पूर्णिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन की समस्या को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव  गुरुवार को नाव से नवगछिया से भागलपुर पहुंचे और लोगों की परेशानियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ एक पुल के क्षतिग्रस्त होने का मामला नहीं, बल्कि सरकार के विकास मॉडल और प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारों छात्र-छात्राओं को स्कूल और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का दूध समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पाने […]

PURNIA : मरंगा में शुरू हुआ “आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र” || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण पूर्णिया : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित “आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र” का संचालन पूर्णिया के मरंगा स्थित प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी में शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही केंद्र में नामांकन प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है तथा नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण केंद्र जिले के नवोदित कलाकारों को शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगा। केंद्र में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को संगीत और कला की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक विजय कुमार दास, मनोज कुमार, भोले शंकर झा एवं सुनंद दास छात्र-छात्राओं को विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दे […]

PURNIA : सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में विद्या विहार का शानदार प्रदर्शन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अनुराग शंकर ने 95 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप पेंटिंग विषय में 7 विद्यार्थियों ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक पूर्णिया स्थित विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के छात्र अनुराग शंकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को और मजबूत किया है। खास बात यह रही कि पेंटिंग विषय में सात विद्यार्थियों ने […]

PURNIA : सीबीएसई 12वीं परीक्षा में ग्रीनफील्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

आदर्श वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप पूर्णिया : सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में ग्रीनफील्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं की सफलता पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई। विद्यालय के छात्र आदर्श वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्वयं वत्स ने 94.8 प्रतिशत तथा दिव्य प्रकाश ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा विद्या ने 89.8 प्रतिशत, कोमल कुमारी ने 88.2 प्रतिशत, शिलादित्य ने 84.8 प्रतिशत, शाम्भवी ने 83 प्रतिशत, निम्मी झा ने 82.2 […]

NAUGACHIA : बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन का दो दिवसीय जिला सम्मेलन सम्पन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मजदूरों के अधिकार और श्रम कानूनों को लेकर सरकार पर साधा निशाना नवगछिया : बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन का दो दिवसीय जिला सम्मेलन इस्माइलपुर प्रखंड के सुदन टोला में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन राज्य पर्यवेक्षक एवं यूनियन पदाधिकारी कामरेड देवेन्द्र चौरसिया ने किया। सम्मेलन में खेतिहर मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों तथा श्रमिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कामरेड देवेन्द्र चौरसिया ने केंद्र एवं बिहार सरकार पर खेतिहर मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार जनसंघर्षों की आवाज सुनने के बजाय मजदूरों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आज तक खेतिहर मजदूरों […]

NAUGACHIA : नवगछिया में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हुआ हादसा, अस्पताल में चल रहा इलाज नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हाईवे किंग के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोत बलिया निवासी सिंगेश्वर मंडल एवं उनकी पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दंपति अपने घर से इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर उनका वाहन सड़क दुर्घटना का […]

NAUGACHIA : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

एक की हालत गंभीर, पटना रेफर नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत साहू परवत्ता के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा निवासी विभाष झा के पुत्र युवराज कुमार तथा मधेपुरा जिले के रतवारा निवासी गरीब मेहता के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवराज कुमार की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर […]

NAUGACHIA : रंगदारी नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पहुंचे सांसद पप्पू यादव, परिजनों से मिल जताया दुख नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए रंगदारी नहीं देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार खरीक थाना क्षेत्र के कठेला इलाके में शनिवार रात कुछ बदमाश शराब पीने के लिए युवक से रुपये की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने खरीक बाजार निवासी विजय मोदी के 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार मोदी को सरेआम गोली मार दी। गोली युवक के […]

NAUGACHIA : जनगणना और किसान पंजीकरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य एवं कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंडवार मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा की गई तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों की जमीन की जमाबंदी हो चुकी है, उनका पंजीकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले 6 से 7 वर्षों के जमाबंदी रिकॉर्ड आधार के साथ उपलब्ध हैं, जिन्हें सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारी […]