Month: May 2026

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, बबीआरओ की टीम भागलपुर पहुंची || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बेली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए Border Roads Organisation की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है। भागलपुर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी  ने जानकारी देते हुए बताया कि बीआरओ के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को भागलपुर पहुंची है, जबकि अन्य तकनीकी विशेषज्ञों और अधिकारियों के भी पहुंचने की संभावना है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेली ब्रिज निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ब्रो […]

BHAGALPUR : भागलपुर में किराना दुकान की आड़ में चल रहा था स्मैक कारोबार, तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर कैलाश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार चला रहा था। पुलिस ने मौके से 19.41 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल वेट मशीन और 10,400 रुपये नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मधुसुदनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनसर गांव में एक किराना दुकान की आड़ में स्मैक की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और मौके से आरोपी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों […]

BHAGALPUR : भागलपुर कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महिला ने युवक का कॉलर पकड़कर मांगा हक, भरण-पोषण को लेकर चल रहा मामला भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर गुरुवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक महिला ने सरेआम युवक का कॉलर पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार मदीना खातून नाम की महिला ने विकास साह पर प्रेम विवाह करने और वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद अब उसे तथा उसके दो बच्चों को अपनाने से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। वर्ष 2016 में उसकी शादी कहीं और हुई […]

PURNIA : 55 वर्षीय बुजुर्ग और 21 वर्षीय युवती की शादी बनी चर्चा का विषय || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ग्रामीणों की पहल पर मंदिर में दोनों ने लिए सात फेरे कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 55 वर्षीय एक व्यक्ति और 21 वर्ष की युवती के प्रेम संबंध को लेकर गांव में कई दिनों तक चर्चा और विवाद का माहौल बना रहा। बाद में ग्रामीणों की पहल पर दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच प्रेम संबंध चल रहा था। जैसे ही इस रिश्ते की जानकारी गांव और परिवार के लोगों को हुई, इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले को लेकर […]

PURNIA : पूर्णिया में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम पूर्णिया जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता कटिहार की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने वाले युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के माध्यम से रौनक ठाकुर नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। 13 मई को आरोपी ने युवती को […]

MADHEPURA : मधेपुरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, तीन थानाध्यक्ष निलंबित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

लापरवाही और खराब पुलिसिंग पर एसपी ने की कार्रवाई मधेपुरा जिले में पुलिस कार्यशैली को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने तीन थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण, जवाबदेह पुलिसिंग और आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। निलंबित किए गए अधिकारियों में भर्राही थाना के थानाध्यक्ष अरमोद कुमार सिंह, बिहारीगंज थाना के कृष्ण कुमार सिंह तथा पुरैनी थाना के चंद्रजीत प्रभाकर शामिल हैं। एसपी ने तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को लगातार विभिन्न स्तरों से थानों की कार्यशैली को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके […]

PURNIA : जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मकान सूचीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई पूर्णिया के महानंदा सभागार में गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार  की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पदाधिकारी, संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य एवं उसकी प्रगति की नगर निगम, प्रखंड, अंचल, नगर पंचायत और नगर परिषदवार विस्तार से समीक्षा की गई। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना […]

PURNIA : गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का वादा सरकार ने पूरा किया : तारकिशोर प्रसाद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सड़क सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण कार्य का किया शिलान्यास कटिहार : पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद  ने गुरुवार को कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन योजना के तहत भवाड़ा पंचायत में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण कार्य का शिलापट अनावरण एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। यह सड़क दलन-पदमपुर पीएमजीएसवाई पथ में हनुमान मंदिर से नया टोला, हवेली टोला होते हुए रामपुर रेल गुमटी तक बनाई जाएगी। विभागीय जानकारी के अनुसार सड़क की कुल लंबाई लगभग दो किलोमीटर है तथा इस योजना पर करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं […]

PURNIA : पूर्णिया में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर भव्य सत्संग का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भजन, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पूर्णिया के कला भवन में श्री श्री रवि शंकर  के 70वें जन्मोत्सव तथा Art of Living Foundation संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक, श्रद्धालु, बच्चे एवं शहरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर विभा कुमारी एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन, ज्ञान और ध्यान के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मानसिक शांति का अनुभव किया। सत्संग के दौरान प्रेम, […]

PURNIA : युवा लेखक अबू फ़ज़ल की पहली पुस्तक ‘क्लिक से किताब तक’ प्रकाशित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध, डिजिटल दौर की अभिव्यक्ति और संघर्ष की कहानी पूर्णिया महाविद्यालय में बीसीए शिक्षक के रूप में कार्यरत युवा लेखक Abu Fazal की पहली पुस्तक ‘क्लिक से किताब तक’ प्रकाशित हो गई है। यह पुस्तक अब देश के प्रमुख ऑनलाइन बिक्री मंचों पर उपलब्ध है। पुस्तक के प्रकाशन के बाद शिक्षा और साहित्य जगत में खुशी का माहौल है। यह पुस्तक वर्तमान डिजिटल दौर के उन लोगों की कहानी को सामने लाती है, जो लिखना तो चाहते हैं, लेकिन समाज के डर, हिचकिचाहट और आलोचना के भय से अपने विचारों को सार्वजनिक नहीं कर पाते। पुस्तक में लेखक ने आधुनिक समय में अभिव्यक्ति के बदलते स्वरूप और रचनात्मक संघर्ष को सरल एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया […]