Month: June 2026

Sahrasa:  महंगाई और नीट मुद्दे को लेकर कांग्रेस की विरोध रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन  – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

सहरसा।जिला कांग्रेस कमेटी सहरसा के तत्वावधान में शनिवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद मैदान से शंकर चौक तक मार्च कर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नीट परीक्षा में कथित अनियमितता एवं अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मांगों को उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और युवाओं तथा छात्रों के […]

Purnia:  पूर्णिया कॉलेज में अतिरिक्त शुल्क वसूली का आरोप, छात्र जदयू ने जांच की मांग उठाई – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान पूर्णिया कॉलेज द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्र जनता दल यूनाइटेड (छात्र जदयू) के प्रतिनिधिमंडल ने छात्र कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यू) को आवेदन सौंपकर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। छात्र जदयू का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त पूर्णिया कॉलेज में नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रत्येक छात्र से 61.36 रुपये अधिक लिए गए। संगठन का कहना है कि इस संबंध में कॉलेज प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रारंभिक स्तर पर ही अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद 19 जून 2026 तक अतिरिक्त शुल्क की वसूली […]

Purnia: रेलवे संसदीय मंडल समिति की बैठक में सांसद पप्पू यादव ने उठाए जनहित से जुड़े कई मुद्दे – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया । पटना के महेंद्रू घाट स्थित पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल की संसदीय मंडल समिति की बैठक में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने कोसी-सीमांचल सहित बिहार के रेल यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और रेलवे विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रेलवे की योजनाओं में आम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने हाटे बाजार एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह के सातों दिन करने, जनहित एक्सप्रेस का समय रात्रिकालीन करने तथा पटना से पूर्णिया के बीच रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग रखी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों को एमएमयू सेवा से जोड़ने की भी आवश्यकता बताई। बैठक में उन्होंने कुशेश्वर […]

Purnia: भाजपा नेता लक्ष्मण राम के निधन पर विधायक विजय खेमका ने जताया शोक – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया। धमदाहा प्रखंड के काझा कोठी निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण राम के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने शनिवार को उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मण राम भाजपा के निष्ठावान, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। संगठन के विस्तार और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका असमय निधन भारतीय जनता पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण राम ने हमेशा संगठन हित को सर्वोपरि रखा और पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी की सेवा […]

Purnia: भाजपा नेता लक्ष्मण राम के निधन पर विधायक विजय खेमका ने जताया शोक – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया। धमदाहा प्रखंड के काझा कोठी निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण राम के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने शनिवार को उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मण राम भाजपा के निष्ठावान, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। संगठन के विस्तार और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका असमय निधन भारतीय जनता पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण राम ने हमेशा संगठन हित को सर्वोपरि रखा और पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी की सेवा […]

Purnia: वीवीसीपी, पूर्णिया में आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का सफल समापन – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी), पूर्णिया द्वारा आयोजित छह दिवसीय आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। गणितीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं (गणित संकाय) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छह दिनों तक चले इस बूट कैंप में विद्यार्थियों को भारतीय गणित ओलंपियाड योग्यता परीक्षा (आईओक्यूएम) एवं अन्य गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक क्षमता, समस्या समाधान कौशल तथा प्रतियोगी गणित की उन्नत अवधारणाओं पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परीक्षा की तैयारी […]

Noimg

कथित फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सांसद सुदामा प्रसाद  –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

भोजपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद सुदामा प्रसाद ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। परिजनों से बातचीत के बाद सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एनकाउंटर संदिग्ध और कथित तौर पर फर्जी प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि केवल संबंधित थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों के निलंबन से सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। मामले में अब तक हुई कार्रवाई खुद इस बात की ओर इशारा करती है कि मुठभेड़ को लेकर गंभीर सवाल मौजूद हैं। सांसद ने कहा कि पीड़ित […]

Noimg

नवादा में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर सगे भाई पर जानलेवा हमले का आरोप   –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवादा, बिहार: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ अंतर्गत झलकडीहा गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि जमीन के हिस्से को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर सगे भाई और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में 60 वर्षीय मोहम्मद रमजान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी को भी कथित तौर पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, विवाद पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर […]

Noimg

बेगूसराय में जमीन विवाद में युवक की हत्या, 20 दिन पहले दी थी जान के खतरे की सूचना – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बेगूसराय, बिहार: जिले के बखरी थाना क्षेत्र स्थित सोनमा गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को 26 वर्षीय चंदन कुमार महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई और उसके सहयोगियों पर लगाया है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार महतो और उसके चचेरे भाई के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को गांव के दक्षिण स्थित परवल के खेत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद घर लौटने के दौरान हनुमान मंदिर के पास विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान चंदन कुमार पर […]

Noimg

गुरुआ में नहर पुल की टूटी रेलिंग बनी खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग  –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

गया। गुरुआ-भूरहा-भरौंधा मुख्य मार्ग पर स्थित नहर पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने संभावित दुर्घटना की आशंका जताते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, भूरहा होते हुए भरौंधा जाने वाली मुख्य सड़क पर पावरग्रिड के समीप नहर पर बने पुल की रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। यह सड़क गुरुआ, भूरहा, भरौंधा समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की रेलिंग टूट जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ […]