Month: June 2026

Noimg

Bhagalpur: जुगाड़ गाड़ी से 133.125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जुगाड़ गाड़ी से 133.125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार भागलपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सनोखर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 133.125 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक जुगाड़ गाड़ी भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बरामदगी तथा चोरी-छिनतई की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार गश्ती एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड की ओर से भागलपुर जिले में एक जुगाड़ गाड़ी के माध्यम से अवैध […]

Noimg

Bhagalpur: खरिक महोत्सव सह खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया गया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड स्थित कृषि भवन के सभागार में खरिक महोत्सव सह “खेती बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करना तथा कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि वैज्ञानिक शिवशंकर आचार्य, डॉ. सरोज यादव, प्रखंड सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनुरंजन सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार तथा भाजपा नेता हर्षनाथ मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों को पुष्प वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर को मिली नई सौगात : 2.32 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक पार्क, मंत्रियों ने किया शिलान्यास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-19 स्थित टी.एन.बी. कॉलेजिएट इंटर स्कूल परिसर में केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT-2.0) के अंतर्गत 2 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक पार्क निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा तथा पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने बिहार में शहरी विकास को नई गति देने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य शहरों में हरित क्षेत्र का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं का विकास […]

Bhagalpur: प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री सह जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष नीतीश मिश्रा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीस सूत्री अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रखंडवार जानकारी ली कि किन-किन प्रखंडों में बीस सूत्री समिति के लिए अलग कार्यालय उपलब्ध है। इस पर कई पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ प्रखंडों में कार्यालय उपलब्ध हैं, जबकि कई प्रखंड अब भी कार्यालय विहीन हैं। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिन प्रखंडों में बीस सूत्री समिति का कार्यालय उपलब्ध […]

Bhagalpur: 21 जून तक ‘विश्वास, विकास व जनकल्याण के 12 वर्ष’ थीम पर होंगे विविध कार्यक्रम : मंत्री इं. शैलेन्द्रGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विशेष जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेन्द्र ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं तथा जनता के आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश को विकास की नई दिशा देने का कार्य किया है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका […]

Noimg

Bhagalpur: 20 सूत्री समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता देने का दिया निर्देश भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (20 सूत्री) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र, भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, नाथनगर विधायक मिथुन कुमार, जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार साह एवं विपिन बिहारी सिंह, जिला परिषद […]