Month: June 2026

Noimg

Naugachia: मद्यनिषेध के कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । 13 जून 2026 को रंगरा थाना टीम द्वारा छापेमारी कर कांड संख़्या- 105/24 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियन 2018 में फरार चल रहें प्राथमिकी अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा निवासी अनिल कुमार पिता सुरवारी सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में भवानीपुर थाना टीम द्वारा छापेमारी कर कांड संख़्या- 49/25 धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 में फरार चल रहें प्राथमिकी अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्रों के रायपुर निवासी रूपेश कुमार पिता सुपारी शर्मा, सुनील शर्मा पिता जर्नादन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK 113Naugachia@1998

Noimg

Naugachia: विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का हुआ सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा की ओर से 26 जनवरी 2026 को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक प्रसूता महिला के ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता होने पर शाखा की “ब्लड ऑन डिमांड” सेवा के तहत सदस्य दीपक शर्मा एवं रोशन यादुका ने भागलपुर […]

Noimg

Naugachia: तिनटंगा करारी राजस्व कचहरी खुली, राजस्व अभिलेख गोपालपुर अंचल में शामिल करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड की तिनटंगा करारी पंचायत के राजस्व अभिलेखों को गोपालपुर अंचल में शामिल करने की दिशा में प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार को भेजा जाएगा। वहीं तिनटंगा करारी राजस्व कचहरी पूर्ववत संचालित हो रही है। जानकारी के अनुसार, मौजा तिनटंगा (थाना संख्या-47) के अंतर्गत तिनटंगा दियारा उत्तर, तिनटंगा दियारा दक्षिण एवं तिनटंगा करारी पंचायत शामिल हैं। अंचलाधिकारी रंगरा चौक ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से तिनटंगा दियारा उत्तर एवं दक्षिण रंगरा अंचल क्षेत्र में आते हैं, जबकि तिनटंगा करारी पंचायत गोपालपुर अंचल क्षेत्र में अवस्थित है। इसके बावजूद वर्षों से तीनों पंचायतों के राजस्व अभिलेख संयुक्त रूप से तिनटंगा करारी राजस्व कचहरी में […]

Noimg

Naugachia: भाजपा जिला मंत्री ने पथ निर्माण मंत्री से मिलकर सड़कों एवं जल निकासी समस्या के समाधान की मांग उठाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : जिला मंत्री रूपेश कुमार ‘रूप’ ने रविवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न सड़कों, जलजमाव एवं जल निकासी संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान रूपेश कुमार रूप ने मंत्री को बताया कि बिहपुर प्रखंड के झंडापुर, औलियाबाद, बिहपुर, जयरामपुर, हरिओ, मड़वा समेत कई क्षेत्रों में वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश के बाद भी कई गांवों की मुख्य सड़कें एवं बाजार क्षेत्र दो से तीन फीट तक पानी में डूब जाते हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना […]

Noimg

Bhagalpur: मुये मुबारक की जियारत और महफिल-ए-शमा के साथ संपन्न हुआ सालाना उर्स- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के बिहपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित खानका-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सूफी संत एवं धर्मगुरु हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैह तथा हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक रविवार को अकीदत और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। उर्स में बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स के अवसर पर रविवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मुये मुबारक (पवित्र बाल) की जियारत कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जियारत कर दुआएं मांगीं। शनिवार देर रात तक आयोजित जलसा एवं कव्वाली कार्यक्रम की सरपरस्ती खानका-ए-आलिया गुलजारिया के सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद अलहाज मूसा […]

Noimg

Bhagalpur: मुहर्रम पर्व को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की तीसरी बैठक आयोजित, विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से पूर्वी जोन की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सह-संयोजक जीनी हमीदी ने की, जबकि संचालन संयोजक डॉ. फारूक अली ने किया। बैठक के अंत में कार्यकारी संयोजक महबूब आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के अध्यक्ष, सचिव एवं अखाड़ों के खलीफाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। मुहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर इसाकचक थाना प्रभारी आलोक कुमार एवं लोदीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। सम्मान […]

Noimg

Bhagalpur: दुकान में लगी आग, हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड अंतर्गत रामपुरखुर्द पंचायत के कंझिया गांव स्थित हुलाश स्थान के समीप रविवार को एक सब्जी दुकान में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी, पति रंजीत मंडल, वर्षों से उक्त स्थान पर सब्जी की दुकान चलाती हैं। अचानक दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखी करीब 20 हजार रुपये मूल्य की सब्जियां, कुछ नकद राशि एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इसी दौरान गश्ती पर निकली डायल-112 पुलिस टीम की नजर आग पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर […]

Noimg

Bhagalpur: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्याम अमृत महोत्सव, जयकारों से गूंजा भागलपुर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट, भागलपुर के तत्वावधान में आयोजित पंचम वार्षिकोत्सव “श्री श्याम अमृत महोत्सव” का शुभारंभ रविवार को भव्य पालकी यात्रा एवं निशान शोभायात्रा के साथ हुआ। गोशाला, भागलपुर से निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में “हारे के सहारे, खाटू वाले श्याम हमारे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाथों में निशान लेकर भाग लिया। सुसज्जित पालकी में विराजमान श्री श्याम प्रभु की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-गाते आगे बढ़ रहे थे। वहीं विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बिहार के अन्य जिलों की तरह भागलपुर में भी सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र उनकी तैयारी के अनुरूप था और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से संबंधित पूछे गए थे। परीक्षार्थियों का कहना था कि यदि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी रहती है और किसी प्रकार की अनियमितता या पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं होती हैं, तो मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को सफलता अवश्य मिलेगी। जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 25 […]