Month: June 2026

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज पर भारी ट्रकों के परिचालन की पुष्टि नहीं, पांच पुलिसकर्मी निलंबित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनाए गए बेली ब्रिज पर गिट्टी और बालू लदे भारी ट्रकों के परिचालन की वायरल खबरों और शिकायतों के बाद कराई गई जांच में भारी वाहनों के आवागमन की पुष्टि नहीं हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बेली ब्रिज से भारी ट्रकों का परिचालन संभव नहीं है। हालांकि जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ छोटे मालवाहक वाहन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण पुल से गुजर गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने एक पुलिस अवर निरीक्षक, तीन सिपाहियों तथा एक गृहरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया […]

Noimg

Saharsa: बनगांव में आध्यात्मिक महोत्सव की तैयारी पूरी, 15 जून से शुरू होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सहरसा। कहरा प्रखंड क्षेत्र के बनगांव स्थित पुबारी टोला में 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजनकर्ता शंकर कात्यायन ने बताया कि सात दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 15 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा बाबाजी कुटी से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवता स्थलों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रसिद्ध कथावाचक मारुति […]

Noimg

Saharsa: नेपाल में बिहार का परचम, अंतरराष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप के विजेता बच्चों का सहरसा में सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सागरमाथा कप 2026 में जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहरसा। नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप 2026 (सागरमाथा कप) में शानदार प्रदर्शन कर देश और बिहार का नाम रोशन करने वाले सहरसा की स्ट्रीट डांस अकादमी के प्रतिभाशाली बच्चों एवं उनके कोच नवीन सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा मारवाड़ी महिला समिति की रजनी खां, वार्ड पार्षद ताबिश मिहिर, राजद नगर अध्यक्ष कौशल यादव, समाजसेवी सोहन झा, पूर्व मुखिया अनमोल कुमार, समाजसेवी […]

Noimg

Saharsa: सहारा इंडिया भुगतान पीड़ितों की सहायता के लिए 16 जून को होगी विशेष सभा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भुगतान को लेकर संघर्ष तेज, सहरसा में जुटेंगे जमाकर्ता और अभिकर्ता सहरसा। सहारा इंडिया में जमा राशि के भुगतान को लेकर परेशान जमाकर्ताओं एवं अभिकर्ताओं की समस्याओं के समाधान और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए 16 जून को सहरसा में एक विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। यह सभा विश्व भारती जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार, 16 जून 2026 को सुबह 11 बजे शंकर चौक स्थित मंदिर विवाह भवन की तीसरी मंजिल पर आयोजित होगी। यह जानकारी संस्थान के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कैशव कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे जमाकर्ता जिन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार सीआरसीएस रिफंड पोर्टल पर आवेदन किया है, लेकिन अब तक उन्हें भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है अथवा आंशिक […]

Noimg

Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा ने देश की तस्वीर और तकदीर बदली : शाहनवाज हुसैन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को पूर्णिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकास यात्रा का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह यात्रा केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि देश की तस्वीर और तकदीर बदलने की यात्रा है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। यह विश्वास सरकार की सेवा भावना, सुशासन और जनहितकारी नीतियों का परिणाम है। […]

Noimg

Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्षों को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को जिला भाजपा कार्यालय, पूर्णिया में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने फीता काटकर एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया। इस अवसर पर राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विकास, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक स्तर पर भारत […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में सनातन बोर्ड परिषद् का प्रमंडलीय सम्मेलन संपन्न, संगठन विस्तार और सनातन बोर्ड गठन पर मंथन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। सनातन बोर्ड परिषद् (बिहार प्रदेश) के तत्वावधान में रविवार को सिपाही टोला स्थित शारदे कम्पेटिटिव स्कूल, डोलर हाउस चौक में पूर्णिया प्रमंडल को-ऑर्डिनेटर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश को-ऑर्डिनेटर, बिहार प्रभारी एवं संगठन मंत्री पंडित मुनचुन झा रहे। उन्होंने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने भारत को सनातन मूल्यों के अनुरूप सशक्त राष्ट्र बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया के 8 हजार बीपीएल परिवारों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना का लाभ : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा बिहार सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया गया। पटना से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण पूर्णिया के महानंदा सभागार में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के प्रथम चरण में 1512 करोड़ रुपये की लागत से राज्य […]

Noimg

Purnia: सहयोग सेवा शिविर की तैयारियों का महापौर विभा कुमारी ने लिया जायजा, शक्तिनगर में जनसमस्याएं सुनीं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 स्थित उफरैल मध्य विद्यालय में 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर रविवार को महापौर विभा कुमारी ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि शिविर का संचालन सुचारू रूप से हो और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में बिहार सरकार द्वारा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल आम नागरिकों को सरकारी […]

Noimg

Purnia: विश्व रक्तदाता दिवस पर एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पूर्णिया द्वारा मानवता की सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च मुख्यालय के निर्देश एवं उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान एवं जीवनदायी कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस मौके […]