June 13, 2026
Naugachia: “सेवा श्री” नवगछिया के 16वें शनिवार पर उमड़ा सैलाब- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113स्वामी आगमानंद जी महाराज के आगमन से भक्तिमय हुआ वातावरण दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, गुरुदेव के आशीर्वचन सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर नवगछिया । सेवा, आध्यात्म और मानवता को समर्पित संस्था सेवा श्री नवगछिया के लिए शनिवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से यादगार रहा। संस्था द्वारा लगातार 15 शनिवारों से संचालित सेवा एवं धर्मकार्य के क्रम में 16वें शनिवार को परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज का पावन आगमन हुआ। गुरुदेव की उपस्थिति से पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं में उत्साह का विशेष संचार देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज, सुविख्यात भजन सम्राट हिमांशु मिश्र दीपक, वैदिक कौशलेन्द्र मिश्रा, कुंदन बाबा ने सामूहिक रूप […]